बिहार शरीफ में महिला जदयू की बैठक:शिवरानी प्रजापति बोलीं- 35% आरक्षण से बदली महिलाओं की स्थिति; पंचायत-नगर निकाय में 50% आरक्षण

बिहार शरीफ में महिला जदयू की बैठक:शिवरानी प्रजापति बोलीं- 35% आरक्षण से बदली महिलाओं की स्थिति; पंचायत-नगर निकाय में 50% आरक्षण

नालंदा जिला जनता दल महिला प्रकोष्ठ द्वारा बिहार शरीफ स्थित महाराजा पैलेस में जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष सह नवनिर्वाचित विधान पार्षद शिवरानी प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लागू ‘नीतीश मॉडल’ ने पूरे देश में अकल्पनीय सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उनकी तुलना देश का कोई अन्य राज्य नहीं कर सकता। 2005 के बाद बदली राज्य की तस्वीर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व राज्य में महिलाओं का घर से निकलना तक कठिन था और वे शिक्षा के अभाव में चारदीवारी तक सीमित थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व संभालते ही महिलाओं के उत्थान के लिए कई ठोस नीतियां बनाई गईं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर मुख्यधारा में शामिल किया गया, वहीं नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें वास्तविक लोकतांत्रिक नेतृत्व सौंपा गया। आज बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन चुका है जहां पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक है, जबकि जीविका समूहों के जरिए लाखों ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा दे रही हैं। शिक्षा प्रोत्साहन और आधुनिक विकास की नई पहल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं का नामांकन शुल्क पूरी तरह माफ किया गया है और बालिकाओं को मैट्रिक, इंटर और स्नातक स्तर पर प्रोत्साहन राशि देकर पढ़ाई जारी रखने के लिए संबल प्रदान किया जा रहा है। बैठक में राजगीर और बोधगया जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के कायाकल्प तथा स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक और एआई से जोड़ने के प्रयासों की भी सराहना की गई। विधान परिषद की सचेतक रीना यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के दम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के सच्चे शिल्पकार साबित हुए हैं। प्रमुख कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति इस समीक्षा बैठक में महिला जदयू की प्रभारी सुप्रिया रानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु, कुसुम, मंजूबाला, जिलाध्यक्ष डॉ. वसुंधरा कुमारी, बिहार शरीफ नगर अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, पूर्व मुखिया अनीता देवी, ममता देवी, रंजू देवी, मीरा कुमारी, कंचन सिन्हा, अर्चना सिन्हा, सुनीता यादव, पिंकी देवी, मंजू देवी, उषा सिन्हा, मीना रविदास, पूजा देवी और इंदू सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। नालंदा जिला जनता दल महिला प्रकोष्ठ द्वारा बिहार शरीफ स्थित महाराजा पैलेस में जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष सह नवनिर्वाचित विधान पार्षद शिवरानी प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लागू ‘नीतीश मॉडल’ ने पूरे देश में अकल्पनीय सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उनकी तुलना देश का कोई अन्य राज्य नहीं कर सकता। 2005 के बाद बदली राज्य की तस्वीर बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व राज्य में महिलाओं का घर से निकलना तक कठिन था और वे शिक्षा के अभाव में चारदीवारी तक सीमित थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व संभालते ही महिलाओं के उत्थान के लिए कई ठोस नीतियां बनाई गईं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर मुख्यधारा में शामिल किया गया, वहीं नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें वास्तविक लोकतांत्रिक नेतृत्व सौंपा गया। आज बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन चुका है जहां पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक है, जबकि जीविका समूहों के जरिए लाखों ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा दे रही हैं। शिक्षा प्रोत्साहन और आधुनिक विकास की नई पहल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं का नामांकन शुल्क पूरी तरह माफ किया गया है और बालिकाओं को मैट्रिक, इंटर और स्नातक स्तर पर प्रोत्साहन राशि देकर पढ़ाई जारी रखने के लिए संबल प्रदान किया जा रहा है। बैठक में राजगीर और बोधगया जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के कायाकल्प तथा स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक और एआई से जोड़ने के प्रयासों की भी सराहना की गई। विधान परिषद की सचेतक रीना यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के दम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के सच्चे शिल्पकार साबित हुए हैं। प्रमुख कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति इस समीक्षा बैठक में महिला जदयू की प्रभारी सुप्रिया रानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु, कुसुम, मंजूबाला, जिलाध्यक्ष डॉ. वसुंधरा कुमारी, बिहार शरीफ नगर अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, पूर्व मुखिया अनीता देवी, ममता देवी, रंजू देवी, मीरा कुमारी, कंचन सिन्हा, अर्चना सिन्हा, सुनीता यादव, पिंकी देवी, मंजू देवी, उषा सिन्हा, मीना रविदास, पूजा देवी और इंदू सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *