लखीसराय में बाढ़ राहत सामग्री न मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने गुरुवार को सदर प्रखंड कार्यालय के पास सड़क जाम कर दिया। साबिकपुर, अमहरा और गढ़ी विशनपुर पंचायत के सैकड़ों महिला-पुरुष बाढ़ पीड़ित सड़क पर उतर आए। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और ट्रैफिक पर असर पड़ा। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से इलाके में भयंकर बाढ़ है। कई परिवारों के घर पानी में डूब गए हैं। परिवारों का खाने और रहने का संकट खेतों में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ के कारण पशुओं के लिए चारा जुटाना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक उन्हें सूखा राशन, पशुचारा या अन्य जरूरी राहत सामग्री नहीं दी है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि घरों में बाढ़ का पानी घुसने से परिवारों के सामने खाने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। प्रोटेस्ट को लेकर घंटों तक ट्रैफिक रहा ठप कई लोग अब भी बाढ़ के पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने सदर अंचलाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से तुरंत राहत देने की मांग की। नाराज बाढ़ पीड़ितों ने साफ कहा कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्याएं सुनकर राहत सामग्री देने का भरोसा नहीं देता, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के कारण इलाके में काफी देर तक ट्रैफिक ठप रहा। लखीसराय में बाढ़ राहत सामग्री न मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने गुरुवार को सदर प्रखंड कार्यालय के पास सड़क जाम कर दिया। साबिकपुर, अमहरा और गढ़ी विशनपुर पंचायत के सैकड़ों महिला-पुरुष बाढ़ पीड़ित सड़क पर उतर आए। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और ट्रैफिक पर असर पड़ा। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से इलाके में भयंकर बाढ़ है। कई परिवारों के घर पानी में डूब गए हैं। परिवारों का खाने और रहने का संकट खेतों में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ के कारण पशुओं के लिए चारा जुटाना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक उन्हें सूखा राशन, पशुचारा या अन्य जरूरी राहत सामग्री नहीं दी है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि घरों में बाढ़ का पानी घुसने से परिवारों के सामने खाने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। प्रोटेस्ट को लेकर घंटों तक ट्रैफिक रहा ठप कई लोग अब भी बाढ़ के पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने सदर अंचलाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से तुरंत राहत देने की मांग की। नाराज बाढ़ पीड़ितों ने साफ कहा कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्याएं सुनकर राहत सामग्री देने का भरोसा नहीं देता, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के कारण इलाके में काफी देर तक ट्रैफिक ठप रहा।

