बालोतरा में शहरी सरकार के लिए कल मतदान:61217 मतदाता डालेंगे वोट, 167 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से वोटिंग

बालोतरा में शहरी सरकार के लिए कल मतदान:61217 मतदाता डालेंगे वोट, 167 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से वोटिंग

बालोतरा नगर परिषद में शहरी सरकार के लिए दूसरे चरण का मतदान कल होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के 55 वार्डों में 63 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 61217 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनके लिए 167 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन 167 प्रत्याशियों में भाजपा के 55, कांग्रेस के 51 और 62 अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। कई वार्डों में मुख्य मुकाबला सीधा है, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के जीत के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। चुनाव प्रचार कल शाम को थम गया था। इसके बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और आखिरी समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। यदि किसी मतदाता के पास पहचान पत्र नहीं है, तो वह अन्य मान्य पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *