वैशाली में पुल का बीम लॉन्चर गिरा, 8 कर्मचारी घायल:लोग बोले- बोरियों में भरकर मजदूरों को हटाया गया; भारतमाला परियोजना का हिस्सा है एनएच-139W फोरलेन

वैशाली में पुल का बीम लॉन्चर गिरा, 8 कर्मचारी घायल:लोग बोले- बोरियों में भरकर मजदूरों को हटाया गया; भारतमाला परियोजना का हिस्सा है एनएच-139W फोरलेन

वैशाली के लालगंज में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल का बीम लॉन्चर अचानक गिर गया। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में 6 कर्मचारियों का इलाज किया गया, जबकि 2 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। भारतमाला परियोजना के तहत NH-139W फोरलेन रोड का निर्माण हो रहा है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके से आई तस्वीरें देखिए… एक मजदूर अभी भी ऊपर फंसा स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल गिरने से 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी अधिकारी मौके से फरार हो गए। फोन करने पर भी अधिकारी रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं। इस हादसे में कई लोगों की मौत की भी आशंका है। हमारा गांव घटनास्थल से 1 किमी दूरी पर है। हमलोग जब तक यहां पहुंचे लोगों को बोरे में भरकर स्कॉर्पियों से यहां से ले जाया चुका है। अभी भी एक मजदूर ऊपर फंसा हुआ है। पुलिस JCB से लॉन्चर को हटाने का प्रयास कर रही है। अगर उसका कोई हिस्सा फिर से टूटकर गिर गया तो यहां मौजूद लोगों की भी जान को खतरा है। पुल का लॉन्चर क्या होता है? पुल का लॉन्चर (जिसे ब्रिज गर्डर लॉन्चर या लॉन्चिंग गैन्ट्री भी कहा जाता है) एक भारी और विशेष प्रकार की मशीन होती है। इसका उपयोग पुल निर्माण के दौरान कंक्रीट या स्टील के बड़े-बड़े गर्डरों (बीम) को पुल के खंभों (पियर्स) पर सुरक्षित रूप से रखने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग वहां किया जाता है जहां जमीन पर क्रेन ले जाना मुश्किल होता है- जैसे नदी, गहरी खाई या व्यस्त सड़क के ऊपर पुल बनाना। खबर लगातार अपडेट हो रही है… वैशाली के लालगंज में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल का बीम लॉन्चर अचानक गिर गया। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में 6 कर्मचारियों का इलाज किया गया, जबकि 2 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। भारतमाला परियोजना के तहत NH-139W फोरलेन रोड का निर्माण हो रहा है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके से आई तस्वीरें देखिए… एक मजदूर अभी भी ऊपर फंसा स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल गिरने से 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी अधिकारी मौके से फरार हो गए। फोन करने पर भी अधिकारी रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं। इस हादसे में कई लोगों की मौत की भी आशंका है। हमारा गांव घटनास्थल से 1 किमी दूरी पर है। हमलोग जब तक यहां पहुंचे लोगों को बोरे में भरकर स्कॉर्पियों से यहां से ले जाया चुका है। अभी भी एक मजदूर ऊपर फंसा हुआ है। पुलिस JCB से लॉन्चर को हटाने का प्रयास कर रही है। अगर उसका कोई हिस्सा फिर से टूटकर गिर गया तो यहां मौजूद लोगों की भी जान को खतरा है। पुल का लॉन्चर क्या होता है? पुल का लॉन्चर (जिसे ब्रिज गर्डर लॉन्चर या लॉन्चिंग गैन्ट्री भी कहा जाता है) एक भारी और विशेष प्रकार की मशीन होती है। इसका उपयोग पुल निर्माण के दौरान कंक्रीट या स्टील के बड़े-बड़े गर्डरों (बीम) को पुल के खंभों (पियर्स) पर सुरक्षित रूप से रखने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग वहां किया जाता है जहां जमीन पर क्रेन ले जाना मुश्किल होता है- जैसे नदी, गहरी खाई या व्यस्त सड़क के ऊपर पुल बनाना। खबर लगातार अपडेट हो रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *