समस्तीपुर के विद्यापति नगर प्लस टू हाई स्कूल में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कैंप लगाया गया है। स्कूल में समस्तीपुर के मऊ बाजितपुर और आसपास के करीब 100 प्रभावितों को रखा गया है। वहीं, स्कूल से करीब 100 मीटर दूर बेगूसराय के बछवाड़ा इलाके पड़ता है। वहां के भी करीब 100 प्रभावितों को यहां रखा गया है। कुल मिलाकर इस स्कूल में दोनों जिलों के करीब दो वार्ड के 200 प्रभावितों को रखा गया है। बुधवार की शाम को खाना खाने के दौरान दोनों जिलों के बाढ़ प्रभावित आपस में भिड़ गए। बाढ़ पीड़ितों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी अब सामने आया है, जिसमें लाठी डंडे के साथ बाढ़ पीड़ित एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिख रहे हैं और एक-दूसरे के लिए अपशब्द का यूज करते सुने जा सकते हैं। बाढ़ प्रभावितों के भिड़ने की दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला स्कूल में रखे गए बाढ़ प्रभावितों ने बताया कि दोनों जिलों के बाढ़ पीड़ितों के लिए अलग-अलग समुदायिक के किचन की व्यवस्था की गई है। बुधवार को समस्तीपुर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित का एक बच्चा बेगूसराय के सिविल में लगे किचन में खाना खा लिया था। जब बेगूसराय के बाढ़ पीड़ितों को जानकारी मिली कि ये समस्तीपुर क्षेत्र का बच्चा है। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दी गई। बताया जा रहा है कि जब बच्चे और उनके परिजन को उसके साथ मारपीट की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडा लेकर बेगूसराय के बाढ़ प्रभावितों से मारपीट करने लगे। जवाब में बेगूसराय के बाढ़ प्रभावितों ने भी मारपीट की। हालांकि, तत्काल कुछ लोगों की मदद से दोनों पक्षों को एक दूसरे से अलग किया गया। बेगूसराय, समस्तीपुर के अधिकारियों ने बैरिकेंडिंग लगाने का निर्देश दिया घटना की जानकारी के बाद बेगूसराय और समस्तीपुर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत करने के लिए बाढ़ पीड़ितों के बीच बैरियर लगाने की बात कही, ताकि दोनों क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित एक दूसरे के शिविर में जाकर खाना न खा पाएं। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के प्रशासन ने जब अलग-अलग किचन की व्यवस्था की है, तो दोनों ओर के लोगों को एक-दूसरे के किचन में जाकर खाना नहीं खाना चाहिए। समस्तीपुर के विद्यापति नगर प्लस टू हाई स्कूल में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कैंप लगाया गया है। स्कूल में समस्तीपुर के मऊ बाजितपुर और आसपास के करीब 100 प्रभावितों को रखा गया है। वहीं, स्कूल से करीब 100 मीटर दूर बेगूसराय के बछवाड़ा इलाके पड़ता है। वहां के भी करीब 100 प्रभावितों को यहां रखा गया है। कुल मिलाकर इस स्कूल में दोनों जिलों के करीब दो वार्ड के 200 प्रभावितों को रखा गया है। बुधवार की शाम को खाना खाने के दौरान दोनों जिलों के बाढ़ प्रभावित आपस में भिड़ गए। बाढ़ पीड़ितों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी अब सामने आया है, जिसमें लाठी डंडे के साथ बाढ़ पीड़ित एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिख रहे हैं और एक-दूसरे के लिए अपशब्द का यूज करते सुने जा सकते हैं। बाढ़ प्रभावितों के भिड़ने की दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला स्कूल में रखे गए बाढ़ प्रभावितों ने बताया कि दोनों जिलों के बाढ़ पीड़ितों के लिए अलग-अलग समुदायिक के किचन की व्यवस्था की गई है। बुधवार को समस्तीपुर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित का एक बच्चा बेगूसराय के सिविल में लगे किचन में खाना खा लिया था। जब बेगूसराय के बाढ़ पीड़ितों को जानकारी मिली कि ये समस्तीपुर क्षेत्र का बच्चा है। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दी गई। बताया जा रहा है कि जब बच्चे और उनके परिजन को उसके साथ मारपीट की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडा लेकर बेगूसराय के बाढ़ प्रभावितों से मारपीट करने लगे। जवाब में बेगूसराय के बाढ़ प्रभावितों ने भी मारपीट की। हालांकि, तत्काल कुछ लोगों की मदद से दोनों पक्षों को एक दूसरे से अलग किया गया। बेगूसराय, समस्तीपुर के अधिकारियों ने बैरिकेंडिंग लगाने का निर्देश दिया घटना की जानकारी के बाद बेगूसराय और समस्तीपुर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत करने के लिए बाढ़ पीड़ितों के बीच बैरियर लगाने की बात कही, ताकि दोनों क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित एक दूसरे के शिविर में जाकर खाना न खा पाएं। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के प्रशासन ने जब अलग-अलग किचन की व्यवस्था की है, तो दोनों ओर के लोगों को एक-दूसरे के किचन में जाकर खाना नहीं खाना चाहिए।

