घर में पैकेट बनाकर बेच रहा था गांजा:घर से खरीद बिक्री कर रहा था,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई,25 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

घर में पैकेट बनाकर बेच रहा था गांजा:घर से खरीद बिक्री कर रहा था,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई,25 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

आरा शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शिवगंज स्थित शीतल टोला मोहल्ले में छापेमारी कर एक घर से 25 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गणेश कुमार उर्फ खटाई को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा तौलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने घर से ही गांजे की बिक्री करता था। आरोपी गणेश घर से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा था पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवगंज, शीतल टोला निवासी गणेश कुमार अपने घर से गांजे की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस ने टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेट में रखा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान गणेश ने पुलिस को बताया कि उसने गांजा गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी राकेश यादव से खरीदा था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने राकेश यादव को भी मामले में नामजद किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से मंगाया गया था और इसके पीछे तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक इतिहास रहा है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गणेश कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। खास बात यह है कि करीब एक माह पहले भी उसे गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा गांजे की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और वर्तमान मामले के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही है। टाउन थाना पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस उससे पूछताछ कर गांजा सप्लाई करने वाले अन्य लोगों और खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर थाना स्तर पर संदिग्ध तस्करों और उनके ठिकानों की निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरा शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शिवगंज स्थित शीतल टोला मोहल्ले में छापेमारी कर एक घर से 25 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गणेश कुमार उर्फ खटाई को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा तौलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने घर से ही गांजे की बिक्री करता था। आरोपी गणेश घर से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा था पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवगंज, शीतल टोला निवासी गणेश कुमार अपने घर से गांजे की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस ने टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेट में रखा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान गणेश ने पुलिस को बताया कि उसने गांजा गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी राकेश यादव से खरीदा था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने राकेश यादव को भी मामले में नामजद किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से मंगाया गया था और इसके पीछे तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक इतिहास रहा है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गणेश कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। खास बात यह है कि करीब एक माह पहले भी उसे गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा गांजे की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और वर्तमान मामले के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही है। टाउन थाना पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस उससे पूछताछ कर गांजा सप्लाई करने वाले अन्य लोगों और खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर थाना स्तर पर संदिग्ध तस्करों और उनके ठिकानों की निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *