भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के बेला गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव के रहने वाले शिवमुनी पासवान की 75 साल की पत्नी फुलवसिया कुंवर के रूप में हुई है। बीते गुरुवार की सुबह फुलवसिया कुंवर अपने बेटे गौरी शंकर पासवान और अपने रिश्तेदार अंबिका पासवान के साथ बाइक से सरैया बाजार वृद्धा पेंशन के लिए साइबर कैफे ऑनलाइन करने जा रही थी। दूसरी ओर से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हुई जैसी ही अपने गांव से निकलकर दौरान बेला गांव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई थी। जिसमें वह, उनका पुत्र गौरी शंकर पासवान एवं रिश्तेदार अंबिका पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। तब इलाज के क्रम में 6 सितंबर को अंबिका पासवान की मौत हो गई थी। जबकि फुलवसिया कुंवर का इलाज सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र गौरी शंकर पासवान, भोला पासवान, दो पुत्री लखवंती कुमार एवं प्रेमा देवी है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के बेला गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव के रहने वाले शिवमुनी पासवान की 75 साल की पत्नी फुलवसिया कुंवर के रूप में हुई है। बीते गुरुवार की सुबह फुलवसिया कुंवर अपने बेटे गौरी शंकर पासवान और अपने रिश्तेदार अंबिका पासवान के साथ बाइक से सरैया बाजार वृद्धा पेंशन के लिए साइबर कैफे ऑनलाइन करने जा रही थी। दूसरी ओर से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हुई जैसी ही अपने गांव से निकलकर दौरान बेला गांव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई थी। जिसमें वह, उनका पुत्र गौरी शंकर पासवान एवं रिश्तेदार अंबिका पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। तब इलाज के क्रम में 6 सितंबर को अंबिका पासवान की मौत हो गई थी। जबकि फुलवसिया कुंवर का इलाज सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र गौरी शंकर पासवान, भोला पासवान, दो पुत्री लखवंती कुमार एवं प्रेमा देवी है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

