India Women vs Bangladesh Women: वूमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबले से पहले टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को लेकर चिंता है, लेकिन शेफाली वर्मा ने भरोसा जताया है कि टीम के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करेंगे।
India W vs Bangladesh W, Women’s Asia Cup Final: वूमेंस एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश (India Women’s vs Bangladesh Women’s) से होगा, जिसने 2018 में खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर खिताब जीता था। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) की सबसे बड़ी टेंशन मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप होना है। हालांकि, मैच से पहले शेफाली वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
अब तक अजेय है भारतीय टीम
अब तक टीम इंडिया ने तीन मुकाबले खेले हैं और शानदार जीत हासिल की है। तीनों ग्रुप मैचों में जीतकर भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में टॉप पर रही, जिसकी वजह से वह ग्रुप-2 की दूसरे नंबर की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। वूमेंस एशिया कप में बांग्लादेश की टीम का भारत के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमें अब तक 24 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से तीन बार बांग्लादेश को जीत मिली थी और वह तीन में से दो मैच वूमेंस एशिया कप में ही आए। इसके अलावा, बांग्लादेश ने अपने आखिरी मुकाबले में 103 रन को डिफेंड कर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की टेंशन जरूर बढ़ाई होगी।
दूसरी ओर, टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास नहीं कर पाया है। हालांकि, शेफाली वर्मा ने कहा कि कुछ दिन खराब रहे हैं, लेकिन हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं। भारती फुलमाली और ऋचा घोष अच्छे फिनिशर हैं और उन्होंने उम्मीद भी जताई कि ये दोनों खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
शेफाली से जब प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि वह कप्तान नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं बस अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करती हूं।” शेफाली ने बताया कि दुबई की पिच से भारतीय स्पिन गेंदबाज काफी परिचित हैं और वे यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण होगा।
Sports – Patrika | CMS


VIRender SEHWAG SLAMS PAKISTAN WOMEN’S TEAM