त्योहारों पर जौनपुर में चलेगी वाराणसी-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन:22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर गुरुवार को होगा ठहराव

त्योहारों पर जौनपुर में चलेगी वाराणसी-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन:22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर गुरुवार को होगा ठहराव

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-वाराणसी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को चलेगी और जौनपुर सिटी स्टेशन पर भी रुकेगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन वाराणसी से रात 01:35 बजे चलेगी। यह जौनपुर सिटी स्टेशन पर रात 02:35 बजे पहुंचेगी और 02:37 बजे आगे के लिए रवाना होगी। जौनपुर सिटी से यह ट्रेन सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस दोपहर दो बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 03 बजे चलेगी। यह जौनपुर सिटी स्टेशन पर रात 12:18 बजे पहुंचेगी और 12:20 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन 02:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 14 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच, 4 जनरल कोच और दो जनरेटर व लगेज-गार्ड कोच शामिल होंगे। यात्री यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या 139 पर कॉल करके ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी ले सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *