कोटा संभाग में 12-13 सितंबर को बारिश का अलर्ट:अब तक सामान्य से 28% कम बरसात, जानें बांधों की स्थिति

कोटा संभाग में 12-13 सितंबर को बारिश का अलर्ट:अब तक सामान्य से 28% कम बरसात, जानें बांधों की स्थिति

कोटा संभाग में 12 और 13 सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने 11 सितंबर से प्रदेश में बरसात का दौर शुरू होने की संभावना जताई हैं। शहर में आज भी आसमान साफ हैं धूप निकली हुई हैं गर्मी व उमस बरकरार हैं। बुधवार को भी धूप खिली रही। लोग बारिश का इंतजार करते रहे। दिन का पारा एक डिग्री बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 28% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 9 सितंबर तक औसत 690.3 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 500.4 मिमी बारिश हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *