नर्मदापुरम में संदिग्ध जहरीली शराब बरामद:नाला मोहल्ले में कच्ची शराब छोड़कर भागा आरोपी; सैंपल जांच के लिए भेजा, जहरीली निकली तो होगी कार्रवाई

नर्मदापुरम में संदिग्ध जहरीली शराब बरामद:नाला मोहल्ले में कच्ची शराब छोड़कर भागा आरोपी; सैंपल जांच के लिए भेजा, जहरीली निकली तो होगी कार्रवाई

सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी और पुलिस विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी बीच इटारसी के नाला मोहल्ला से संदिग्ध जहरीली कच्ची शराब बरामद हुई है। आबकारी टीम को देखकर शराब बेचने वाला व्यक्ति मौके से शराब छोड़कर भाग गया। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव द्विवेदी के अनुसार बरामद कच्ची शराब के जहरीली होने का संदेह है। आबकारी एक्ट की धारा 49 के तहत इसे संदिग्ध जहरीली शराब मानते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही शराब के जहरीली होने की पुष्टि होगी। आरोपी की पहचान करना बनी चुनौती आबकारी अधिकारी के मुताबिक टीम के पहुंचने से पहले ही शराब बेचने वाला व्यक्ति मौके से भाग निकला। ऐसे में फिलहाल आरोपी अज्ञात है। यदि जांच में शराब जहरीली पाई जाती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आरोपी की पहचान नहीं होने से कार्रवाई विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। वहीं, इलाके में संदिग्ध जहरीली शराब मिलने के बाद स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। आबकारी विभाग ने लोगों से की अपील सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग अवैध शराब को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव द्विवेदी ने कहा कि अवैध अड्डों पर मिलने वाली कच्ची, देशी और विदेशी शराब का कोई तय मापदंड या पैमाना नहीं होता। इनमें मिलावट की आशंका रहती है और ऐसी शराब जहरीली भी हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सस्ती शराब के लालच में अवैध अड्डों से शराब न खरीदें। शराब खरीदने के लिए केवल लाइसेंसी दुकानों का इस्तेमाल करें। जनसुनवाई की शिकायत के बाद गुराड़िया जाट में दबिश दो दिन पहले ग्राम जाट गुराड़िया की महिलाएं अवैध शराब की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंची थीं। शिकायत के बाद बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने सिवनी मालवा तहसील के ग्राम गुराड़िया जाट में दबिश दी। टीम ने अवैध शराब बनाने और बेचने के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए कच्ची और देशी शराब जब्त की। इसके अलावा सिवनी मालवा, डोलरिया, इटारसी शहर और धर्मकुंडी में भी दबिश दी गई। 22 प्रकरण दर्ज, 10 आरोपी पकड़े आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 22 प्रकरण दर्ज किए गए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने करीब 85 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब और महुआ लहान जब्त किया। जब्त महुआ लहान को नालियों में फेंककर नष्ट कराया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, अशोक माहौरे, आबकारी उपनिरीक्षक केके पड़रिया, आरपी निमोदा समेत आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *