पूर्णिया के चर्चित शुभम कुशवाहा गोलीकांड मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य लाइनर अयान खान को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले के मास्टरमाइंड उदय बिहारी की तलाश अभी भी जारी है। मामले की संपूर्ण जानकारी साझा करते हुए पूर्णिया सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि अयान खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। पूछताछ के दौरान अयान खान ने यह स्वीकार किया है कि घटना के बाद वह फरार होकर कोलकाता गया था, जहां उसकी मुलाकात मुख्य साजिशकर्ता उदय बिहारी से हुई थी। अयान खान ने बताया कि वो और पहले गिरफ्तार हुए शूटर श्याम बिहारी दोनों साथ में कोलकाता में ही थे। मास्टरमाइंड से डायरेक्ट कनेक्शन पुलिस के अनुसार, अयान खान ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रदान किए हैं, जिनमें मुख्य मुख्य साजिशकर्ता उदय बिहारी और उनके सहयोगियों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है। पुलिस इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच कर रही है, जिससे मामले में कानूनी साक्ष्य बेहद मजबूत होंगे। इसके अलावा उदय बिहारी द्वारा लाइनर के माध्यम से रची गई साजिश, शूटरों से संपर्क और लेन देन के मामले भी खुले हैं। फंडिंग और फोर व्हीलर वाहन को लेकर अनुसंधान तेज सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि अभियुक्त अयान खान के बयानों और उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना को अंजाम देने के लिए पैसे का लेनदेन कैसे और किस माध्यम से हुआ। इसके अलावा, मामले में प्रयुक्त फोर व्हीलर वाहन की जब्ती कर ली गई है । पुलिस इसपर भी अनुसंधान कर रही है कि आर्म्स कहां से उपलब्ध कराए गए थे । इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की विशेष टीम अग्रतर अनुसंधान कर रही है। मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस पूरी साजिश की परत-दर-परत जांच कर रही है। इस घटना में शामिल मुख्य साजिशकर्ता और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वरीय पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पूरे मामले का अंतिम खुलासा किया जाएगा। जदयू नेता के बेटे पर चली थी गोली बीते 23 जुलाई की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक पर जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा और वार्ड पार्षद राखी देवी के बेटे शुभम कुशवाहा और उसके मामा सागर कुशवाहा पर आधा दर्जन अपराधियों ने गोलियां बरसा दी थी। इस गोलीकांड में 3 गोली शुभम को लगी थी जबकि 2 गोली सागर कुशवाहा को लगी थी। घायल अवस्था में खुद से ही गाड़ी चलाकर मामा सागर कुशवाहा अस्पताल पहुंचे थे। इस दरमियान अपराधियों ने चलती कार पर भी गोलियां बरसाई थी। 4 शूटर पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार इस गोलीकांड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य साजिशकर्ता उदय बिहारी और लाइनर अयान खान फरार था। अब अयान की गिरफ्तारी भी हो गई है। पहले पकड़े गए 4 शूटरों में देवा यादव उर्फ देवाशीष कुमार, राजदीप कुमार, श्याम कुमार यादव उर्फ श्याम बिहारी और गौरव कुमार शामिल हैं। इनमें से देवा और राजदीप को पुलिस ने गुवाहाटी से गिरफ्तार किया था। ये सभी पेशेवर शूटर हैं। सूरज बिहारी हत्याकांड का बदला ले रहा था भाई उदय बिहारी 3 जुलाई को सभी 4 शूटरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि इस पूरे गोलीकांड का मास्टर माइंड उदय बिहारी है, जिसने अपने भाई सूरज बिहारी की हत्या का बदला लेने के लिए अयाना के माध्यम से शूटरों को 6 लाख की सुपारी दी थी । पुलिस के मुताबिक उसे डर था कि उसके भाई सूरज बिहारी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उसके साथी शुभम कुशवाहा कहीं उसे भी न मरवा दे। शुभम का रहा है आपराधिक इतिहास गोलीकांड का शिकार हुए शुभम कुशवाहा का अपराधिक इतिहास रहा है । शुभम कुशवाहा पर सितंबर 2018 में पूर्णिया बाल सुधार गृह में अंधाधुंध गोलीबारी कर हाउस फादर बिजेंद्र कुमार और एक बाल कैदी सरोज की हत्या करने, 5 बाल कैदियों को फरार कराने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है। इसके अलावा वर्ष 2022 में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग करने का नामजद मामला दर्ज था। जिसमें वह काफी समय तक फरार रहा। पुलिस ने शुभम के साथ-साथ अन्य नामज़द आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया था, जिसके बाद उसने सितंबर 2022 में सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके अलावा शुभम पर रंगदारी, अवैध हथियार रखने और मारपीट से जुड़े अन्य मामले भी दर्ज रहे हैं। पूर्णिया के चर्चित शुभम कुशवाहा गोलीकांड मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य लाइनर अयान खान को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले के मास्टरमाइंड उदय बिहारी की तलाश अभी भी जारी है। मामले की संपूर्ण जानकारी साझा करते हुए पूर्णिया सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि अयान खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। पूछताछ के दौरान अयान खान ने यह स्वीकार किया है कि घटना के बाद वह फरार होकर कोलकाता गया था, जहां उसकी मुलाकात मुख्य साजिशकर्ता उदय बिहारी से हुई थी। अयान खान ने बताया कि वो और पहले गिरफ्तार हुए शूटर श्याम बिहारी दोनों साथ में कोलकाता में ही थे। मास्टरमाइंड से डायरेक्ट कनेक्शन पुलिस के अनुसार, अयान खान ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रदान किए हैं, जिनमें मुख्य मुख्य साजिशकर्ता उदय बिहारी और उनके सहयोगियों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है। पुलिस इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच कर रही है, जिससे मामले में कानूनी साक्ष्य बेहद मजबूत होंगे। इसके अलावा उदय बिहारी द्वारा लाइनर के माध्यम से रची गई साजिश, शूटरों से संपर्क और लेन देन के मामले भी खुले हैं। फंडिंग और फोर व्हीलर वाहन को लेकर अनुसंधान तेज सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि अभियुक्त अयान खान के बयानों और उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना को अंजाम देने के लिए पैसे का लेनदेन कैसे और किस माध्यम से हुआ। इसके अलावा, मामले में प्रयुक्त फोर व्हीलर वाहन की जब्ती कर ली गई है । पुलिस इसपर भी अनुसंधान कर रही है कि आर्म्स कहां से उपलब्ध कराए गए थे । इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की विशेष टीम अग्रतर अनुसंधान कर रही है। मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस पूरी साजिश की परत-दर-परत जांच कर रही है। इस घटना में शामिल मुख्य साजिशकर्ता और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वरीय पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पूरे मामले का अंतिम खुलासा किया जाएगा। जदयू नेता के बेटे पर चली थी गोली बीते 23 जुलाई की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक पर जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा और वार्ड पार्षद राखी देवी के बेटे शुभम कुशवाहा और उसके मामा सागर कुशवाहा पर आधा दर्जन अपराधियों ने गोलियां बरसा दी थी। इस गोलीकांड में 3 गोली शुभम को लगी थी जबकि 2 गोली सागर कुशवाहा को लगी थी। घायल अवस्था में खुद से ही गाड़ी चलाकर मामा सागर कुशवाहा अस्पताल पहुंचे थे। इस दरमियान अपराधियों ने चलती कार पर भी गोलियां बरसाई थी। 4 शूटर पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार इस गोलीकांड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य साजिशकर्ता उदय बिहारी और लाइनर अयान खान फरार था। अब अयान की गिरफ्तारी भी हो गई है। पहले पकड़े गए 4 शूटरों में देवा यादव उर्फ देवाशीष कुमार, राजदीप कुमार, श्याम कुमार यादव उर्फ श्याम बिहारी और गौरव कुमार शामिल हैं। इनमें से देवा और राजदीप को पुलिस ने गुवाहाटी से गिरफ्तार किया था। ये सभी पेशेवर शूटर हैं। सूरज बिहारी हत्याकांड का बदला ले रहा था भाई उदय बिहारी 3 जुलाई को सभी 4 शूटरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि इस पूरे गोलीकांड का मास्टर माइंड उदय बिहारी है, जिसने अपने भाई सूरज बिहारी की हत्या का बदला लेने के लिए अयाना के माध्यम से शूटरों को 6 लाख की सुपारी दी थी । पुलिस के मुताबिक उसे डर था कि उसके भाई सूरज बिहारी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उसके साथी शुभम कुशवाहा कहीं उसे भी न मरवा दे। शुभम का रहा है आपराधिक इतिहास गोलीकांड का शिकार हुए शुभम कुशवाहा का अपराधिक इतिहास रहा है । शुभम कुशवाहा पर सितंबर 2018 में पूर्णिया बाल सुधार गृह में अंधाधुंध गोलीबारी कर हाउस फादर बिजेंद्र कुमार और एक बाल कैदी सरोज की हत्या करने, 5 बाल कैदियों को फरार कराने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है। इसके अलावा वर्ष 2022 में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग करने का नामजद मामला दर्ज था। जिसमें वह काफी समय तक फरार रहा। पुलिस ने शुभम के साथ-साथ अन्य नामज़द आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया था, जिसके बाद उसने सितंबर 2022 में सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके अलावा शुभम पर रंगदारी, अवैध हथियार रखने और मारपीट से जुड़े अन्य मामले भी दर्ज रहे हैं।

