कामाख्या ओपी क्षेत्र की रहुआ पंचायत स्थित बैजनाथपुर नहर के कल्याणपुर पुल के समीप झाड़ी से एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत और सिरकटा शव बरामद हुआ है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। बुरी तरह सड़े-गले होने के कारण मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कामाख्या ओपी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ^ अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर सैंपल कलेक्ट किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण और घटना की पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस शिनाख्त और मामले के खुलासे के लिए सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। – अभिनव पराशर, सदर डीएसपी-1 कामाख्या ओपी क्षेत्र की रहुआ पंचायत स्थित बैजनाथपुर नहर के कल्याणपुर पुल के समीप झाड़ी से एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत और सिरकटा शव बरामद हुआ है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। बुरी तरह सड़े-गले होने के कारण मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कामाख्या ओपी प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ^ अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर सैंपल कलेक्ट किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण और घटना की पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस शिनाख्त और मामले के खुलासे के लिए सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। – अभिनव पराशर, सदर डीएसपी-1

