कुत्ते से टकराकर बाइक फिसली, चालक गंभीर:प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर; नईगढ़ी में पेट्रोल पंप के पास हादसा

कुत्ते से टकराकर बाइक फिसली, चालक गंभीर:प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर; नईगढ़ी में पेट्रोल पंप के पास हादसा

मऊगंज जिले के नईगढ़ी में बुधवार शाम देवगना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए कुत्ते से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक शंकर साकेत (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी नईगढ़ी में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया। बाजार जाते समय सड़क पर आया कुत्ता शंकर साकेत वार्ड क्रमांक-7, नगर परिषद नईगढ़ी के रहने वाले हैं। बुधवार शाम वह बाइक से घर से नईगढ़ी बाजार की ओर जा रहे थे। देवगना पेट्रोल पंप के पास अचानक कुत्ता सड़क पर आ गया, जिससे बाइक उससे टकरा गई। सड़क पर गिरने से गंभीर चोट आईं कुत्ते से टकराने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और शंकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सीएचसी नईगढ़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रीवा भेजा अस्पताल में डॉक्टरों ने शंकर का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर रीवा रवाना हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *