रामदेवरा मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोड़ी यानी कुल 6 नई मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को सीधी व सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे ने ट्रेन संख्या 04741 और 04742 श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल का संचालन 12 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जाएगा। निर्धारित तिथियों में यह ट्रेन कुल 15 फेरे पूरी करेगी, जिससे दोनों तरफ के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इस मेला स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं। इनमें 15 साधारण श्रेणी (जनरल) के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेनों का टाइम टेबल ट्रेनों की वापसी यात्रा

