सरकारी स्कूल की क्लास में चल रहा आधार कार्ड सेंटर:बच्चे बरामदे में पढ़ रहे, डीईओ ने सुधार के निर्देश दिए

सरकारी स्कूल की क्लास में चल रहा आधार कार्ड सेंटर:बच्चे बरामदे में पढ़ रहे, डीईओ ने सुधार के निर्देश दिए

बुरहानपुर के खैराती बाजार स्थित शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक शाला में बुधवार को निरीक्षण के दौरान कक्षाओं के संचालन को लेकर स्थिति सामने आई। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रोहिणी पंवार के निरीक्षण में एक कमरे में आधार कार्ड सेंटर संचालित मिला। जबकि एक कक्षा के बच्चे बरामदे में पढ़ रहे थे। एक कक्षा में तीन अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान डीईओ रोहिणी पंवार ने बच्चों को अलग-अलग कक्षाओं में बैठाकर पढ़ाने के निर्देश दिए। स्कूल के एक कमरे का इस्तेमाल आधार कार्ड सेंटर के लिए किया जा रहा था। रिजल्ट और पाठ्यक्रम पूरा करने पर जोर डीईओ ने शिक्षकों से चर्चा की और इस साल रिजल्ट बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने और लैब को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को रिजल्ट को लेकर गंभीरता बरतने की हिदायत दी। डीईओ ने कहा कि जिन शिक्षकों का रिजल्ट कम आता है, उन्हें विशेष रूप से चेतावनी दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *