वडनगर से वाराणसी तक 250 बाइक का काफिला:PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो निकालेगा बाइक रैली,27 सितंबर को मथुरा पहुंचेगी यात्रा

वडनगर से वाराणसी तक 250 बाइक का काफिला:PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो निकालेगा बाइक रैली,27 सितंबर को मथुरा पहुंचेगी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बड़नगर से वाराणसी तक ऐतिहासिक बाइक यात्रा निकाली जाएगी। करीब 250 बाइकों के काफिले वाली यह यात्रा युवाओं में सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश देगी। जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वाराणसी तक प्रस्तावित यह यात्रा अपने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संदेश के कारण भी आकर्षण का केंद्र रहेगी । यह बाइक यात्रा 27 सितंबर को मथुरा पहुंचेगी। दोनों शहरों से निकलेगी बाइक यात्रा पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र भाटी ने यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़नगर और वाराणसी को जोड़ने वाली यह यात्रा दोनों दिशाओं से प्रस्तावित है। एक ओर बड़नगर से वाराणसी की ओर बाइक यात्रा रवाना होगी, वहीं वाराणसी से भी बाइक यात्रा बड़नगर के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि बड़नगर से 10 पवित्र नदियों का जल वाराणसी ले जाया जाएगा, जबकि वाराणसी से मां गंगा का जल बड़नगर लाया जाएगा। बड़नगर पहुंचने पर विभिन्न पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया जाएगा। PM का सार्वजनिक जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन युवाओं के लिए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह बाइक यात्रा महज एक यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि से कर्मभूमि तक निकलने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित है। इसके माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभाव जागृत करने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। मांट और गोवर्धन विधानसभा में रहेगा यात्रा का पड़ाव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि 27 और 28 सितंबर को यात्रा का मथुरा जिले में विशेष स्वागत किया जाएगा। गोवर्धन और मांट विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के पड़ाव निर्धारित किए गए हैं। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया जाएगा। पड़ाव के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद भी होगा तथा यात्रा के उद्देश्य एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। यह रहे मौजूद बैठक में कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों को गति देने, स्वागत कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्रधान ललित गौतम, महामंत्री आकाश चौधरी, मंत्री मनोज ठाकुर सौनोठ, अंकुर गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,बृजेश अहेरिया,प्रणय पाराशर, वत्सल भाटिया , राहुल राजावत, शशांक शर्मा पार्षद, पवन शर्मा पुष्पेंद्र सिकरवार, संजीव गुलाटी, दिलीप राघव, प्रवीण चौहान, रामू गुर्जर, दिनेश चौधरी, धर्मेश नौहवार आदि मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *