5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा:चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA जीती थी

5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा:चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA जीती थी

इसी साल अप्रैल में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान BJP को अपने केंद्रीय मुख्यालय में करीब 1,472.8 करोड़ रुपए मिले। चुनाव आयोग के मुताबिक, यह रकम कांग्रेस की केंद्रीय और राज्य इकाइयों से मिली 207.17 करोड़ रुपए की नेट रिसीट से 7 गुना से ज्यादा है। इन चुनावों में असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। 4 मई को आए रिजल्ट में असम, बंगाल और पुडुचेरी में NDA की जीत हुई थी। वहीं, केरलम में INDIA और तमिलनाडु में TVK और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। BJP का बैलेंस 904.6 करोड़ रुपए बढ़ा BJP के केरलम और पश्चिम बंगाल चुनावों के खर्च के बयान अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। इसलिए पार्टी की कुल रिसीट इससे ज्यादा होने की संभावना है। इन दोनों राज्यों के पूरे आंकड़े कब सार्वजनिक होंगे, यह अभी पता नहीं है। चुनावी अवधि के दौरान BJP के केंद्रीय मुख्यालय का बैलेंस भी काफी बढ़ा। 15 मार्च को यह 6,722.6 करोड़ रुपए था, जो 6 मई को बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपए हो गया। यानी इस दौरान 904.6 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। वहीं, कांग्रेस केंद्रीय मुख्यालय और 5 राज्य इकाइयों के पास चुनावी अवधि की शुरुआत में करीब 169.06 करोड़ रुपए थे। इसमें 22.9 करोड़ रुपए नकद और 146.1 करोड़ रुपए बैंक खातों में थे। 6 मई तक कांग्रेस के पास करीब 103.2 करोड़ रुपए बचे। यानी चुनावी उसके फंड में 65.86 करोड़ रुपए की कमी आई। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *