नवादा में KV का अस्थायी परिसर शुरू,सांसद ने किया उद्घाटन:बोले- ‘छात्रों को मिलेगी अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’

नवादा में KV का अस्थायी परिसर शुरू,सांसद ने किया उद्घाटन:बोले- ‘छात्रों को मिलेगी अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’

नवादा के छात्रों और अभिभावकों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। भाजपा नेता और सांसद विवेक ठाकुर ने राजकीयकृत कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा में केंद्रीय विद्यालय नवादा के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई भी शुरू हो गई। केंद्रीय विद्यालय के संचालन से जिले में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… वर्षों पुराना सपना हुआ साकार उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना यहां के लोगों का वर्षों पुराना सपना था, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शुरू होने से जिले के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। शिक्षा विकास की मजबूत नींव सांसद ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से नवादा में शिक्षा के विकास को नई गति मिलेगी। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसरों के साथ अपने भविष्य को संवारने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। शिक्षा के साथ सुविधाओं पर जोर विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा संसदीय क्षेत्र में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, सड़क, रेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना भी इन्हीं प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नवादा को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम जारी रहेगा। छात्रों के भविष्य का बनेगा केंद्र सांसद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं होगा, बल्कि नवादा के बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने विद्यालय के संचालन पर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन में ये रहे मौजूद उद्घाटन कार्यक्रम में डीसीसी शंभू शरण पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और रजौली विधायक विमल राजवंशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय शुरू होने को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भी उत्साह और खुशी का माहौल रहा। नवादा के छात्रों और अभिभावकों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। भाजपा नेता और सांसद विवेक ठाकुर ने राजकीयकृत कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा में केंद्रीय विद्यालय नवादा के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई भी शुरू हो गई। केंद्रीय विद्यालय के संचालन से जिले में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… वर्षों पुराना सपना हुआ साकार उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना यहां के लोगों का वर्षों पुराना सपना था, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शुरू होने से जिले के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। शिक्षा विकास की मजबूत नींव सांसद ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से नवादा में शिक्षा के विकास को नई गति मिलेगी। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसरों के साथ अपने भविष्य को संवारने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। शिक्षा के साथ सुविधाओं पर जोर विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा संसदीय क्षेत्र में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, सड़क, रेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना भी इन्हीं प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नवादा को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम जारी रहेगा। छात्रों के भविष्य का बनेगा केंद्र सांसद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं होगा, बल्कि नवादा के बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने विद्यालय के संचालन पर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन में ये रहे मौजूद उद्घाटन कार्यक्रम में डीसीसी शंभू शरण पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और रजौली विधायक विमल राजवंशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय शुरू होने को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भी उत्साह और खुशी का माहौल रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *