जमशेदपुर पुलिस ने ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट किया लॉन्च:अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी पुलिस से जुड़ी सभी सेवाएं और जानकारी

जमशेदपुर पुलिस ने ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट किया लॉन्च:अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी पुलिस से जुड़ी सभी सेवाएं और जानकारी

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए “जोहार पुलिस” चैटबॉट सेवा शुरू की है। इससे जमशेदपुर में पुलिस से जुड़ी सेवाएं और जरूरी जानकारी हासिल करना अब और भी आसान हो गया है। लोगों को छोटी-छोटी पुलिस सेवाओं के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 9 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “JOHAR POLICE” का मतलब Jamshedpur Online Help Assistance for Residents है। इस चैटबॉट को व्हाट्सऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को अपने मोबाइल से 9471167577 नंबर पर सिर्फ “Hi” भेजना होगा। इस चैटबॉट के जरिए कई तरह की सेवाएं मिलेंगी। इनमें खोए हुए मोबाइल से जुड़ी जानकारी और सहायता, साइबर अपराध की शिकायत व जानकारी, ट्रैफिक और चालान से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अलावा, पासपोर्ट वेरिफिकेशन और चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकेगी। पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति, पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन या शिकायत का स्टेटस भी देखा जा सकता है। नजदीकी थाना की जानकारी, महिला सुरक्षा और ईव-टीजिंग से जुड़ी शिकायत, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित सहायता और पुलिस को शिकायत, सुझाव एवं फीडबैक देने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पूर्वी सिंहभूम पुलिस के मुताबिक, इस सेवा से आम लोगों को घर बैठे व्हाट्सऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं तक पहुंच मिलेगी। इससे पुलिस कार्यालयों के चक्कर कम होंगे और पुलिस तथा जनता के बीच संवाद भी ज्यादा तेज और प्रभावी बनाया जा सकेगा। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले के लोगों से “जोहार पुलिस” चैटबॉट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। व्हाट्सएप पर 9471167577 नंबर पर “Hi” भेजकर या दिए गए QR कोड को स्कैन करके इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए “जोहार पुलिस” चैटबॉट सेवा शुरू की है। इससे जमशेदपुर में पुलिस से जुड़ी सेवाएं और जरूरी जानकारी हासिल करना अब और भी आसान हो गया है। लोगों को छोटी-छोटी पुलिस सेवाओं के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 9 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “JOHAR POLICE” का मतलब Jamshedpur Online Help Assistance for Residents है। इस चैटबॉट को व्हाट्सऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को अपने मोबाइल से 9471167577 नंबर पर सिर्फ “Hi” भेजना होगा। इस चैटबॉट के जरिए कई तरह की सेवाएं मिलेंगी। इनमें खोए हुए मोबाइल से जुड़ी जानकारी और सहायता, साइबर अपराध की शिकायत व जानकारी, ट्रैफिक और चालान से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अलावा, पासपोर्ट वेरिफिकेशन और चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकेगी। पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति, पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन या शिकायत का स्टेटस भी देखा जा सकता है। नजदीकी थाना की जानकारी, महिला सुरक्षा और ईव-टीजिंग से जुड़ी शिकायत, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित सहायता और पुलिस को शिकायत, सुझाव एवं फीडबैक देने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पूर्वी सिंहभूम पुलिस के मुताबिक, इस सेवा से आम लोगों को घर बैठे व्हाट्सऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं तक पहुंच मिलेगी। इससे पुलिस कार्यालयों के चक्कर कम होंगे और पुलिस तथा जनता के बीच संवाद भी ज्यादा तेज और प्रभावी बनाया जा सकेगा। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले के लोगों से “जोहार पुलिस” चैटबॉट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। व्हाट्सएप पर 9471167577 नंबर पर “Hi” भेजकर या दिए गए QR कोड को स्कैन करके इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *