बरनाला में युवक का शव नाले के किनारे मिला:तीन दिन से लापता था; परिजनों ने दोस्त पर लगाए नशे की ओवरडोज देने का आरोप

बरनाला में युवक का शव नाले के किनारे मिला:तीन दिन से लापता था; परिजनों ने दोस्त पर लगाए नशे की ओवरडोज देने का आरोप

बरनाला जिले के तपा कस्बे से तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवक वरुण कुमार का शव ढिलवां रोड पर गंदे नाले के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार ने युवक के दोस्त पर नशे की ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोस्त समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरुण कुमार वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला था और 5 सितंबर से लापता था। वह परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक के पिता बॉबी उर्फ मदन लाल के अनुसार, वरुण अपने दोस्त जस्सा राम निवासी बाजीगर बस्ती के साथ गया था। पुलिस बोली- हर पहलू की गहराई से जांच जारी परिजनों का आरोप है कि जस्सा राम ने वरुण को नशे की ओवरडोज दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि पिता के बयानों के आधार पर जस्सा राम और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस परिजनों के बयानों समेत मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *