जमशेदपुर में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक मामला सामने आया है। यहां मतदाता सूची के सत्यापन में तीन विदेशी नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज पाए गए हैं। जांच में पता चला कि ये तीनों व्यक्ति अफगानिस्तान के नागरिक हैं और इनके नाम पहले से मतदाता सूची में शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी अर्नब मिश्रा ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम नाम के तीन व्यक्तियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया। नोटिस के जवाब में जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने पर उनके पासपोर्ट की जांच की गई। इसमें उनके अफगानिस्तान का नागरिक होने की पुष्टि हुई। तीनों के नाम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 286 की मतदाता सूची में क्रम संख्या 30, 31 और 33 पर दर्ज थे। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी इन तीनों ने मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी और उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में भी शामिल हो गया था। हालांकि, दस्तावेज सत्यापन के दौरान यह मामला पकड़ में आ गया। दोषी पाए जाने पर इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन विभाग अब यह भी पता लगाने में जुट गया है कि इन विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में कैसे शामिल हुए और इस प्रक्रिया में किसने उनकी मदद की। इसके अलावा, राज्य में अन्य विदेशी नागरिकों के मतदाता सूची में शामिल होने की आशंका को देखते हुए बड़ी जांच की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों की पहचान कर नियमों के हिसाब से सख्त कार्रवाई होगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि इस तरह के मामले पूरे राज्य में हैं और इनकी जांच करना जरूरी है। जमशेदपुर में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक मामला सामने आया है। यहां मतदाता सूची के सत्यापन में तीन विदेशी नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज पाए गए हैं। जांच में पता चला कि ये तीनों व्यक्ति अफगानिस्तान के नागरिक हैं और इनके नाम पहले से मतदाता सूची में शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी अर्नब मिश्रा ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम नाम के तीन व्यक्तियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया। नोटिस के जवाब में जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने पर उनके पासपोर्ट की जांच की गई। इसमें उनके अफगानिस्तान का नागरिक होने की पुष्टि हुई। तीनों के नाम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 286 की मतदाता सूची में क्रम संख्या 30, 31 और 33 पर दर्ज थे। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी इन तीनों ने मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी और उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में भी शामिल हो गया था। हालांकि, दस्तावेज सत्यापन के दौरान यह मामला पकड़ में आ गया। दोषी पाए जाने पर इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन विभाग अब यह भी पता लगाने में जुट गया है कि इन विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में कैसे शामिल हुए और इस प्रक्रिया में किसने उनकी मदद की। इसके अलावा, राज्य में अन्य विदेशी नागरिकों के मतदाता सूची में शामिल होने की आशंका को देखते हुए बड़ी जांच की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों की पहचान कर नियमों के हिसाब से सख्त कार्रवाई होगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि इस तरह के मामले पूरे राज्य में हैं और इनकी जांच करना जरूरी है।

