गया के इमामगंज प्रखंड के दुबहल पंचायत के कुईबार गांव में एक बेटे पर अपने पिता की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने तीन चाचा के साथ पिता के शव को लेकर कहीं चला गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस बुजुर्ग की लाश को बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। मृतक की पहचान 60 साल के रामदास रजक के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी 55 साल की फूल कुमारी देवी ने कहा कि मेरे छोटे बेटे 30 साल के राजकुमार रजक ने ही मेरे पति यानी अपने पिता की हत्या कर दी और अपने तीन चाचा के साथ फरार हो गया। रामदास की बेटी तेतरी देवी ने भी भाई पर ही पिता के हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृत बुजुर्ग की मंझली बहू बोली- आंखों के सामने दबाई गर्दन मामले में रामदास रजक की मंझली बहू प्रमिला देवी ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से देखा है कि देवर ने ही ससुर की गला दबाकर हत्या की। उन्होंने बताया कि मैंने देखा कि अचानक आरोपी राजकुमार ने अपने पिता रामदास रजक को पकड़ लिया और उनकी गर्दन दबाने लगा। कुछ ही देर में मेरे ससुर की तड़पकर मौत हो गई। प्रमिला देवी का आरोप है कि मैंने अपने देवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने ससुर को नहीं छोड़ा। मैंने शोर मचाया, लेकिन उसने मुझे चुप रहने और हत्या की धमकी दी। उसने कहा कि अगर तुमने किसी को घटना की जानकारी दी तो तुम्हारी भी हत्या कर दूंगा। हालांकि, ससुर के शव को लेकर फरार होने के बाद मैंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। शव दफनाया या जलाया, अभी तक स्पष्ट नहीं कुछ लोगों का कहना है कि शव को जला दिया गया है। वहीं कुछ लोग शव को कहीं दूसरी जगह ले जाकर फेंके जाने की बात कह रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, वारदात की जानकारी के बाद इमामगंज थाना पुलिस कुईबार गांव पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इमामगंज थाना के एसआई नौशाद खान ने बताया कि पुलिस रामदास रजक के शव की तलाश कर रही है। इमामगंज थाना के SHO ने बताया कि घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। शव को जलाने या कहीं फेंकने की चर्चा है। लेकिन पुलिस को अब तक शव नहीं मिला है। आरोपी राजकुमार रजक फरार है। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई लिखित आवेदन भी नहीं किसी भी पक्ष की ओर से नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती रामदास रजक के शव को बरामद करना है। शव मिलने और जांच पड़ताल में सामने आए तथ्यों के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पिता को ओझा बताता था आरोपी, कहता था- तुम्हारी वजह से पत्नी छप्पर से गिरी प्रमिला देवी, फूल कुमारी का आरोप है कि कुछ दिन पहले राजकुमार की पत्नी छप्पर पर चढ़ कर बेल (लतड़) को ठीक कर रही थी। इस दौरान उसकी पत्नी गिर गई थी। गिरने से उसकी कमर में चोट आई थी। वहीं इस बात से नाराज राज कुमार ने अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उसके पिता ने ही ओझागुणी कर पत्नी को छप्पर से पटक दिया है। साथ ही धमकी भी दी थी कि वह पिता को सबक सिखाएगा। गया के इमामगंज प्रखंड के दुबहल पंचायत के कुईबार गांव में एक बेटे पर अपने पिता की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने तीन चाचा के साथ पिता के शव को लेकर कहीं चला गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस बुजुर्ग की लाश को बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। मृतक की पहचान 60 साल के रामदास रजक के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी 55 साल की फूल कुमारी देवी ने कहा कि मेरे छोटे बेटे 30 साल के राजकुमार रजक ने ही मेरे पति यानी अपने पिता की हत्या कर दी और अपने तीन चाचा के साथ फरार हो गया। रामदास की बेटी तेतरी देवी ने भी भाई पर ही पिता के हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृत बुजुर्ग की मंझली बहू बोली- आंखों के सामने दबाई गर्दन मामले में रामदास रजक की मंझली बहू प्रमिला देवी ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से देखा है कि देवर ने ही ससुर की गला दबाकर हत्या की। उन्होंने बताया कि मैंने देखा कि अचानक आरोपी राजकुमार ने अपने पिता रामदास रजक को पकड़ लिया और उनकी गर्दन दबाने लगा। कुछ ही देर में मेरे ससुर की तड़पकर मौत हो गई। प्रमिला देवी का आरोप है कि मैंने अपने देवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने ससुर को नहीं छोड़ा। मैंने शोर मचाया, लेकिन उसने मुझे चुप रहने और हत्या की धमकी दी। उसने कहा कि अगर तुमने किसी को घटना की जानकारी दी तो तुम्हारी भी हत्या कर दूंगा। हालांकि, ससुर के शव को लेकर फरार होने के बाद मैंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। शव दफनाया या जलाया, अभी तक स्पष्ट नहीं कुछ लोगों का कहना है कि शव को जला दिया गया है। वहीं कुछ लोग शव को कहीं दूसरी जगह ले जाकर फेंके जाने की बात कह रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, वारदात की जानकारी के बाद इमामगंज थाना पुलिस कुईबार गांव पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इमामगंज थाना के एसआई नौशाद खान ने बताया कि पुलिस रामदास रजक के शव की तलाश कर रही है। इमामगंज थाना के SHO ने बताया कि घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। शव को जलाने या कहीं फेंकने की चर्चा है। लेकिन पुलिस को अब तक शव नहीं मिला है। आरोपी राजकुमार रजक फरार है। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई लिखित आवेदन भी नहीं किसी भी पक्ष की ओर से नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती रामदास रजक के शव को बरामद करना है। शव मिलने और जांच पड़ताल में सामने आए तथ्यों के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पिता को ओझा बताता था आरोपी, कहता था- तुम्हारी वजह से पत्नी छप्पर से गिरी प्रमिला देवी, फूल कुमारी का आरोप है कि कुछ दिन पहले राजकुमार की पत्नी छप्पर पर चढ़ कर बेल (लतड़) को ठीक कर रही थी। इस दौरान उसकी पत्नी गिर गई थी। गिरने से उसकी कमर में चोट आई थी। वहीं इस बात से नाराज राज कुमार ने अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उसके पिता ने ही ओझागुणी कर पत्नी को छप्पर से पटक दिया है। साथ ही धमकी भी दी थी कि वह पिता को सबक सिखाएगा।

