बुरहानपुर में अवैध पिस्टल बेचने वाला सिकलीगर गिरफ्तार:3 महीने से था फरार, खरगोन कोर्ट में पेशी पर पहुंचते ही नेपानगर पुलिस ने पकड़ा

बुरहानपुर में अवैध पिस्टल बेचने वाला सिकलीगर गिरफ्तार:3 महीने से था फरार, खरगोन कोर्ट में पेशी पर पहुंचते ही नेपानगर पुलिस ने पकड़ा

बुरहानपुर के नेपानगर पुलिस ने अवैध हथियार बेचने के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे एक सिकलीगर को खरगोन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय पकड़ा, जब वह 8 सितंबर को खरगोन कोर्ट में अपने खिलाफ चल रहे एक मामले में पेशी के लिए पहुंचा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी के बताए नाम पर सिकलीगर को बनाया था आरोपी करीब तीन महीने पहले नेपानगर पुलिस ने बीड़ रोड पर बंटी उर्फ ब्रजेश दावरे को पकड़ा था। वह ई-टाइप कॉलोनी नेपानगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक देसी पिस्टल, चाकू और सिल्वर रंग की मारुति स्विफ्ट कार बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो एक और पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में ब्रजेश ने पुलिस को बताया कि उसने ये हथियार ग्राम पाचौरी के एक सिकलीगर से खरीदे थे। FIR में आजात सिंग उर्फ डेडिया का नाम जोड़ा ब्रजेश से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सिकलीगर आजात सिंग उर्फ अजीत सिंग उर्फ डेडिया (33) को मामले में आरोपी बनाया। वह ग्राम पाचौरी का रहने वाला है और वर्तमान में नवलपुरा, धुलकोट, थाना भगवानपुरा, जिला खरगोन में रह रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। कोर्ट में पेशी की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस नेपानगर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी 8 सितंबर को खरगोन में अपने खिलाफ चल रहे एक अन्य मामले में कोर्ट में पेश होने वाला है। सूचना मिलते ही नेपानगर थाना पुलिस की टीम खरगोन पहुंची और कोर्ट में पेशी के लिए आए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेजा नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि आरोपी ने नेपानगर के एक व्यक्ति को अवैध हथियार बेचे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *