पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में लोकल पुलिस और NIA की रेड चल रही है। साई कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA के साथ स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद है। है। तीन दिन के भीतर यह दूसरी बार छापेमारी हो रही है। इससे पहले रविवार, 8 सितंबर को भी यहीं छापेमारी हुई थी। छापेमारी के दौरान करीब 20 लाख रुपए कैश के साथ एक शख्स को पकड़ा गया था। इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही NIA की टीम ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और युवक को पकड़ा था। सूत्रों की मानें तो कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट संख्या- 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़ा गया था, जिसे NIA अपने साथ लेकर गई थी। NIA टीम को देखकर भागने लगा, पीछा कर दबोचा कार्रवाई मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। NIA की टीम एक फ्लैट में छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान टीम गलती से दूसरे फ्लैट में घूस गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला शख्स घबरा गया और फ्लैट से नीचे उतरकर भागने लगा। अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद थी। शख्स जैसे ही स्कूटी से भागने के लिए बैठा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। स्कूटी की डिक्की में झोले के अंदर रखे मिले 20 लाख पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 20 लाख रुपए नकद बरामद हुए। जिसे वह स्कूटी के डिक्की में झोले के अंदर रखा था। चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार पकड़े गए शख्स की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है। संदिग्ध से पूछताछ और जांच जारी फिलहाल, अनमोल कुमार मोदी से पुलिस पूछताछ की जा रही है। बरामद रकम के बारे में उससे जानकारी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, अब तक वह पैसों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई थी। पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था। पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में लोकल पुलिस और NIA की रेड चल रही है। साई कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA के साथ स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद है। है। तीन दिन के भीतर यह दूसरी बार छापेमारी हो रही है। इससे पहले रविवार, 8 सितंबर को भी यहीं छापेमारी हुई थी। छापेमारी के दौरान करीब 20 लाख रुपए कैश के साथ एक शख्स को पकड़ा गया था। इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही NIA की टीम ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और युवक को पकड़ा था। सूत्रों की मानें तो कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट संख्या- 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़ा गया था, जिसे NIA अपने साथ लेकर गई थी। NIA टीम को देखकर भागने लगा, पीछा कर दबोचा कार्रवाई मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। NIA की टीम एक फ्लैट में छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान टीम गलती से दूसरे फ्लैट में घूस गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला शख्स घबरा गया और फ्लैट से नीचे उतरकर भागने लगा। अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद थी। शख्स जैसे ही स्कूटी से भागने के लिए बैठा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। स्कूटी की डिक्की में झोले के अंदर रखे मिले 20 लाख पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 20 लाख रुपए नकद बरामद हुए। जिसे वह स्कूटी के डिक्की में झोले के अंदर रखा था। चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार पकड़े गए शख्स की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है। संदिग्ध से पूछताछ और जांच जारी फिलहाल, अनमोल कुमार मोदी से पुलिस पूछताछ की जा रही है। बरामद रकम के बारे में उससे जानकारी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, अब तक वह पैसों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई थी। पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था।

