राज्य पुरस्कार मिलने पर शिक्षिका विजया अवस्थी का भव्य स्वागत:हरदोई में छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली सम्मान यात्रा, VIDEO

राज्य पुरस्कार मिलने पर शिक्षिका विजया अवस्थी का भव्य स्वागत:हरदोई में छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली सम्मान यात्रा, VIDEO

हरदोई में राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षिका विजया अवस्थी के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपनी प्रिय ‘दीदी’ को मिले इस सम्मान से खुश छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पूरे गांव में एक सम्मान यात्रा निकाली। बुधवार की सुबह 9:45 बजे शिक्षक का विजया अवस्थी ने बताया कि उन्हें शिक्षा क्षेत्र में 21 साल हो चुके हैं। इस तरह का सम्मान पाकर वह भाव विभोर हैं। विजया अवस्थी पिहानी ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय मंसूर नगर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हैं। सम्मान यात्रा के दौरान पूरी बस्ती में खुशी का माहौल था। छात्राओं ने अपनी शिक्षिका को फूल-मालाएं पहनाईं और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नाचते-गाते हुए उनके प्रति अपना स्नेह जताया। विद्यालय परिसर को सजाया गया था। कक्षाओं के ब्लैक बोर्ड पर छात्राओं ने बड़े अक्षरों में “मेरी दीदी को बहुत-बहुत बधाई” सहित कई बधाई संदेश लिखे। जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वारों पर ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने शिक्षिका पर फूल बरसाए। गांव के अभिभावकों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवारने में विजया अवस्थी के योगदान की सराहना की। कम्पोजिट विद्यालय मंसूरनगर की इंचार्ज शिक्षिका ने शिक्षा के क्षेत्र में नए तरीकों से न केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि पूरे गांव में शिक्षा की नई दिशा दी है। बता दें कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी (डीएम) ने ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025’ से सम्मानित शिक्षिका विजया अवस्थी को सम्मानित किया था। वहां विजया ने डीएम को अपने नए तरीकों से जुड़े प्रोजेक्ट दिखाए थे। स्वागत समारोह के दौरान अभिभावकों ने सामूहिक रूप से कहा कि प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय की कायाकल्प करते हुए शिक्षकों का बौद्धिक स्तर बढ़ाया है। विजया अवस्थी अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *