गयाजी पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। ये सभी पुलिसकर्मी छुट्टी खत्म होने के बाद तय समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे थे। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक पुलिस अवर निरीक्षक (SI), एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) और सात सिपाही शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में सख्त संदेश गया है। गयाजी पुलिस सेंटर में जांच के लिए पहुंचे थे एसएसपी सुशील कुमार जानकारी के अनुसार, SSP सुशील कुमार ने पुलिस केंद्र, गया में जांच की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की छुट्टी से वापसी और ड्यूटी पर लौटने की स्थिति जांची गई। जांच में सामने आया कि नौ पुलिसकर्मी तय समय पर छुट्टी से वापस आकर ड्यूटी पर नहीं आए थे। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सभी नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर यह सख्ती मानी जा रही है। SSP सुशील कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने काम के प्रति अनुशासित, सतर्क और जिम्मेदार रहें। पुलिस सेवा में समय की पाबंदी और ड्यूटी के प्रति ईमानदारी बहुत जरूरी है। छुट्टी से वापस न लौटना विभागीय अनुशासन के खिलाफ माना तय समय पर छुट्टी से वापस न लौटना विभागीय अनुशासन के खिलाफ माना गया। गया पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों के बीच यह साफ संदेश गया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने जवानों को अपने काम के प्रति गंभीर रहने को कहा है। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और जांच की जाती है। इसी क्रम में पुलिस केन्द्र, गया में हुई जाँच के दौरान निर्धारित समय पर ड्यूटी पर योगदान नहीं देने का मामला सामने आया, जिसके बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। SSP की सख्ती से पुलिसकर्मियों में बढ़ी जिम्मेदारी की भावना SSP सुशील कुमार द्वारा की गई इस कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की जाती है कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहें और विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा का पालन करें। गया पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करें। अवकाश, ड्यूटी और योगदान से जुड़े नियमों का पालन करना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर वापस नहीं आने के मामले में हुई यह कार्रवाई इसी जिम्मेदारी को रेखांकित करती है। 6 दिन पहले भी 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे गयाजी में 6 दिन पहले भी 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। इनमें 2 पुलिस अवर निरीक्षक और 12 सिपाही शामिल थे। सभी पर आरोप था कि तय समय पर छुट्टी से वापस ड्यूटी पर नहीं लौटे। ये कार्रवाई तब हुई जह एसएसपी बुधवार को पुलिस लाइन में निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां पुलिकर्मियों के ड्यूटी पर नहीं आने के बारे में पता चला। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को कर्तव्य के प्रति सजग और अनुशासित रहने का निर्देश दिया। वहीं, दूसरी तरफ थानाध्यक्ष से गलत व्यवहार करने वाले दूसरे थानाध्यक्ष भी निलंबित हुए हैं। गयाजी पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। ये सभी पुलिसकर्मी छुट्टी खत्म होने के बाद तय समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे थे। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक पुलिस अवर निरीक्षक (SI), एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) और सात सिपाही शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में सख्त संदेश गया है। गयाजी पुलिस सेंटर में जांच के लिए पहुंचे थे एसएसपी सुशील कुमार जानकारी के अनुसार, SSP सुशील कुमार ने पुलिस केंद्र, गया में जांच की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की छुट्टी से वापसी और ड्यूटी पर लौटने की स्थिति जांची गई। जांच में सामने आया कि नौ पुलिसकर्मी तय समय पर छुट्टी से वापस आकर ड्यूटी पर नहीं आए थे। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सभी नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर यह सख्ती मानी जा रही है। SSP सुशील कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने काम के प्रति अनुशासित, सतर्क और जिम्मेदार रहें। पुलिस सेवा में समय की पाबंदी और ड्यूटी के प्रति ईमानदारी बहुत जरूरी है। छुट्टी से वापस न लौटना विभागीय अनुशासन के खिलाफ माना तय समय पर छुट्टी से वापस न लौटना विभागीय अनुशासन के खिलाफ माना गया। गया पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों के बीच यह साफ संदेश गया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने जवानों को अपने काम के प्रति गंभीर रहने को कहा है। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और जांच की जाती है। इसी क्रम में पुलिस केन्द्र, गया में हुई जाँच के दौरान निर्धारित समय पर ड्यूटी पर योगदान नहीं देने का मामला सामने आया, जिसके बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। SSP की सख्ती से पुलिसकर्मियों में बढ़ी जिम्मेदारी की भावना SSP सुशील कुमार द्वारा की गई इस कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की जाती है कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहें और विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा का पालन करें। गया पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करें। अवकाश, ड्यूटी और योगदान से जुड़े नियमों का पालन करना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर वापस नहीं आने के मामले में हुई यह कार्रवाई इसी जिम्मेदारी को रेखांकित करती है। 6 दिन पहले भी 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे गयाजी में 6 दिन पहले भी 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। इनमें 2 पुलिस अवर निरीक्षक और 12 सिपाही शामिल थे। सभी पर आरोप था कि तय समय पर छुट्टी से वापस ड्यूटी पर नहीं लौटे। ये कार्रवाई तब हुई जह एसएसपी बुधवार को पुलिस लाइन में निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां पुलिकर्मियों के ड्यूटी पर नहीं आने के बारे में पता चला। एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को कर्तव्य के प्रति सजग और अनुशासित रहने का निर्देश दिया। वहीं, दूसरी तरफ थानाध्यक्ष से गलत व्यवहार करने वाले दूसरे थानाध्यक्ष भी निलंबित हुए हैं।

