गयाजी के महिला ने बांका के युवक सावन कुमार (20) को प्यार का झांसा देकर उसकी किडनैपिंग कर ली। उसे मिलने के लिए गयाजी के सिकड़िया मोड़ बुलाया था। इसके बाद सावन का मोबाइल भी ऑफ हो गया। आरोपियों ने परिजन से 27 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सावन को 10 घंटे में बरामद कर लिया। दरअसल, सावन के पिता धनंजय सिंह ने पिछले साल आरोपियों को आरडब्ल्यूडी में जॉब लगाने के लिए उनसे 15 लाख रुपए लिए थे, पर जॉब नहीं लगवाया और पैसे भी नहीं लौटाए। कई बार तगादा करने के बाद भी रुपए नहीं मिले। तब विकास कुमार (29) ने अपनी पत्नी शालिनी कुमारी (24) के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग बनाई। शालिनी ने सावन को प्रेम जाल में फंसाया। अपहरण में इन दोनों के साथ पवन कुमार नाम का शख्स भी शामिल हैं। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, टाउन डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने मामले की जानकारी मंगलवार को दी। ममला गयाजी के रामपुर थाना क्षेत्र का है। डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर संपर्क किया था पुलिस जांच में पता चला है कि डेढ़ महीने पहले शालिनी ने सावन कुमार (20) को इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया था। सावन के ये पता नहीं था कि शालिनी शादीशुदा महिला है। इस कारण वो उससे बातें करता रहा। इंस्टाग्राम पर सावन-शालिनी के बीच बीते डेढ़ माह से सम्पर्क की डिटेल पुलिस को मिली है। युवक को परिजन के हवाले किया टाउन डीएसपी 2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि युवक के गायब होते ही उसके परिजन के पास 27 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज आया। फिरौती की मांग सुनते ही परिजन ने बिना देरी किए रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज हुआ। रामपुर पुलिस और डीआईयू की एक विशेष टीम बनाई गई। सर्विलांस और टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार विकास कुमार मूल रूप से जहानाबाद के मखदुमपुर के कचनामा के रहने वाले सत्येंद्र सिंह का बेटा है। पवन कुमार डेल्हा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।