गयाजी में एक छात्र ने किराए के मकान में फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मृतक फतेहपुर थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी बुल्लू यादव का बेटा सोमनाथ (20) है। सोमनाथ सलेमपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। साथ ही वह आर्मी भर्ती के लिए कोचिंग-ट्रेनिंग ले रहा था। वह पिछले 5 महीने से यहां रह रहा था। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि आखिर सोमनाथ ने किस दवाब या तनाव में ऐसा किया। घटना शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार शाम छात्र के कमरे में फांसी लगाने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के संबंध में कुछ और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
परिजन से पूछताछ की जा रही
मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि छात्र की आत्महत्या से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के माता-पिता और परिजनों से भी बातचीत की जाएगी। फिलहाल वे काफी सदमे में हैं। पूछताछ-बातचीत के आधार पर ही आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आने की संभावना है। पुलिस ने घटनास्थल से भी जरूरी जानकारी जुटाई है। मामले की जांच जारी है। गयाजी में एक छात्र ने किराए के मकान में फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मृतक फतेहपुर थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी बुल्लू यादव का बेटा सोमनाथ (20) है। सोमनाथ सलेमपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। साथ ही वह आर्मी भर्ती के लिए कोचिंग-ट्रेनिंग ले रहा था। वह पिछले 5 महीने से यहां रह रहा था। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि आखिर सोमनाथ ने किस दवाब या तनाव में ऐसा किया। घटना शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार शाम छात्र के कमरे में फांसी लगाने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के संबंध में कुछ और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
परिजन से पूछताछ की जा रही
मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि छात्र की आत्महत्या से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के माता-पिता और परिजनों से भी बातचीत की जाएगी। फिलहाल वे काफी सदमे में हैं। पूछताछ-बातचीत के आधार पर ही आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आने की संभावना है। पुलिस ने घटनास्थल से भी जरूरी जानकारी जुटाई है। मामले की जांच जारी है।

