नालंदा में सोमवार की सुबह मां ने अपने एक साल के बेटे को पानी भरे गड्डे में फेंक कर मार डाला। महिला बच्चे को घर से 500 मीटर दूर पुल पर ले गई थी। वहां से उसे फेंक दिया। जब वो घर लौटी तो पति ने उससे कहा कि बच्चा कहा है। इसके बाद महिला ने बताया कि बेटे को फेंक दिया है। पति दौड़ते हुए मौके पर गया, तो देखा कि बेटे की लाश पानी में उपला रही है। मृतक पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के काजीबीघा गांव निवासी रवि बिंद का बेटा रौशन कुमार है। पुलिस ने आरोपी मां ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं हुआ है कि उसने अपने बेटे को क्यों मारा। हादसा नालंदा के चिकसौरा थाना के फतेहपुर गांव की है। मायके में थी आरोपी महिला पटना निवासी रवि बिंद की शादी करीब 10 साल पहले चिकसौरा के फतेहपुर निवासी ललिता देवी के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। रवि बिंद अपने बीमार ससुर को देखने के लिए रविवार को पूरे परिवार के साथ ससुराल फतेहपुर आया हुआ था। रवि बिंद ने बताया कि सोमवार को जब पटना लौटने की बात कही, तो पत्नी ललिता देवी गाली-गलौज करने लगी। जाने से इनकार कर दिया। रात में परिवार के सभी लोग सो गए थे। मंगलवार सुबह में करीब 4 बजे जब सास की नींद खुली, तो ललिता और उसका बेटा रौशन बिस्तर पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने रवि को जगाया। इसी बीच करीब आधे घंटे बाद ललिता देवी घर पहुंची और रोने लगी। पति रवि ने जब रोने का कारण और बच्चे के बारे में कड़ाई से पूछा, तो उसने सच्चाई बताई। हत्या की प्राथमिकी दर्ज
घटना की सूचना पर पहुंची चिकसौरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिद्धू ने बताया कि मृतक के पिता रवि बिंद के आवेदन के आधार पर आरोपी मां ललिता देवी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। नालंदा में सोमवार की सुबह मां ने अपने एक साल के बेटे को पानी भरे गड्डे में फेंक कर मार डाला। महिला बच्चे को घर से 500 मीटर दूर पुल पर ले गई थी। वहां से उसे फेंक दिया। जब वो घर लौटी तो पति ने उससे कहा कि बच्चा कहा है। इसके बाद महिला ने बताया कि बेटे को फेंक दिया है। पति दौड़ते हुए मौके पर गया, तो देखा कि बेटे की लाश पानी में उपला रही है। मृतक पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के काजीबीघा गांव निवासी रवि बिंद का बेटा रौशन कुमार है। पुलिस ने आरोपी मां ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं हुआ है कि उसने अपने बेटे को क्यों मारा। हादसा नालंदा के चिकसौरा थाना के फतेहपुर गांव की है। मायके में थी आरोपी महिला पटना निवासी रवि बिंद की शादी करीब 10 साल पहले चिकसौरा के फतेहपुर निवासी ललिता देवी के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। रवि बिंद अपने बीमार ससुर को देखने के लिए रविवार को पूरे परिवार के साथ ससुराल फतेहपुर आया हुआ था। रवि बिंद ने बताया कि सोमवार को जब पटना लौटने की बात कही, तो पत्नी ललिता देवी गाली-गलौज करने लगी। जाने से इनकार कर दिया। रात में परिवार के सभी लोग सो गए थे। मंगलवार सुबह में करीब 4 बजे जब सास की नींद खुली, तो ललिता और उसका बेटा रौशन बिस्तर पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने रवि को जगाया। इसी बीच करीब आधे घंटे बाद ललिता देवी घर पहुंची और रोने लगी। पति रवि ने जब रोने का कारण और बच्चे के बारे में कड़ाई से पूछा, तो उसने सच्चाई बताई। हत्या की प्राथमिकी दर्ज
घटना की सूचना पर पहुंची चिकसौरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिद्धू ने बताया कि मृतक के पिता रवि बिंद के आवेदन के आधार पर आरोपी मां ललिता देवी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

