पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा,पनकी-सुंदर नगर में हालात बिगड़े:जलभराव और गड्‌ढों से जनजीवन प्रभावित, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा,पनकी-सुंदर नगर में हालात बिगड़े:जलभराव और गड्‌ढों से जनजीवन प्रभावित, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

पांडु नदी में बढ़े जलस्तर के कारण पनकी-सुंदर नगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए मंगलवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्षद के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों को देखा। इस दौरान मौजूद लोगों ने नगर आयुक्त से समस्याओं के बारे में बताया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मिलकर हालातों का जायजा लिया। पनकी-सुंदर नगर क्षेत्र के कई इलाकों में हुआ जलभराव पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण क्षेत्र के कुछ जगहों पर पानी भर गया है। सड़क पर जलभराव के चलते आसपास के लोगों को घरों से निकलने और रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सफाई कराने और जल निकासी कराने को कहा। नगर आयुक्त ने स्लज और सिल्ट हटाने के साथ-साथ जलभराव वाले स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं होनी चाहिए। कई जगहों पर गड्ढे और टूटी सड़कें मिली निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्र की सड़कों और संपर्क मार्गों की स्थिति का भी जायजा लिया। पूरे रास्ते में कई जगहों पर गड्ढे और टूटी सड़कें मिलने पर जोनल अभियंता से खराब सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जिससे आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी और अन्य सुविधाओं की लगातार निगरानी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के जोनल अधिकारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोनल अभियंता, जलकल विभाग और मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *