कानपुर में छात्रों ने आरक्षण के समर्थन में निकाली पदयात्रा:जातिवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की, बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी

कानपुर में छात्रों ने आरक्षण के समर्थन में निकाली पदयात्रा:जातिवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की, बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी

कानपुर में अपनी जनता पार्टी छात्र मोर्चा, कानपुर नगर के बैनर तले छात्रों ने मंगलवार शाम 4 बजे आरक्षण के समर्थन और जातिवाद के विरोध में एक जोरदार पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा गीतानगर क्रासिंग से शुरू होकर कुलवंती हॉस्पिटल, काकादेव तक पहुंची। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर आरक्षण के समर्थन और जातिवाद के विरोध में नारे लगाए। आयोजकों ने कहा कि समाज में समानता और सामाजिक न्याय लाने के लिए युवाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम में अपनी जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव छेदी खोटे (वाल्मीकि), नई दिल्ली और एनएसवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल राज कोरी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। दोनों ने छात्रों को संबोधित करते हुए सामाजिक समानता और अधिकारों के लिए जागरूकता को जरूरी बताया। पदयात्रा में जिला अध्यक्ष एनएसवाईएफ नारायण कुमार, अपनी जनता पार्टी के कानपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार ताराचंद, एनएसवाईएफ के राष्ट्रीय प्रवक्ता हर्ष सोनकर, अपनी जनता पार्टी कानपुर महानगर के जिलाध्यक्ष प्रशांत मौर्या, एनएसवाईएफ के राष्ट्रीय सचिव अमित गौतम और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ कठेरिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य मकसद आरक्षण के पक्ष में लोगों को जागरूक करना और समाज में जातिवाद व भेदभाव के खिलाफ एक मजबूत संदेश देना है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *