UGC कानून के खिलाफ गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

UGC कानून के खिलाफ गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

राजधानी लखनऊ में UGC कानून के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर विशाल प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और UGC कानून को वापस लेने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ‘UGC रोल बैक’ और ‘UGC काला कानून वापस करो’ जैसे नारे लगाए गए। अलंकार अग्निहोत्री के निर्देश पर प्रदर्शन राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व RAM के लखनऊ जिला अध्यक्ष ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने एकजुट होकर UGC कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में संगठन के बैनर और पोस्टर नजर आए। मुख्य बैनर पर ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.)’ के साथ ‘UGC ROLL BACK’ और ‘विशाल प्रदर्शन’ लिखा हुआ था। पोस्टरों के जरिए भी UGC कानून को वापस लेने की मांग उठाई गई। शांतिपूर्ण तरीके से जताया विरोध RAM कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि UGC से जुड़े कानून को लेकर उनकी आपत्तियां हैं और सरकार को इस पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर नारेबाजी की और संगठन के समर्थन में आवाज बुलंद की। आंदोलन जारी रखने का ऐलान राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने स्पष्ट किया कि UGC कानून को वापस लिए जाने तक संगठन का विरोध जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन उनकी मांग को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए किया गया है। संगठन की ओर से आगे भी आंदोलन को जारी रखने की बात कही गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *