लुधियाना में कार में तोड़फोड़:इलाके में फायरिंग का दावा,CCTV में बंदूक लेकर जाता दिखा युवक; मौके से नहीं मिला कोई खोल

लुधियाना में कार में तोड़फोड़:इलाके में फायरिंग का दावा,CCTV में बंदूक लेकर जाता दिखा युवक; मौके से नहीं मिला कोई खोल

लुधियाना के छावनी मोहल्ला इलाके में करीब 1 बजे एक कार में बुरी तरह तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान इलाके में गोली चलने का भी दावा किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटनास्थल से पुलिस को गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। कार के शीशे चकनाचूर: मौके पर एक ग्रैंड i10 निओस कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। तेजधार हथियारों से हमला कर कार का अगला और पिछला शीशा पूरी तरह तोड़ दिया गया है। CCTV फुटेज आया सामने: घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक युवक हाथ में बंदूक लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि एक अन्य युवक वहां से भागता हुआ नजर आ रहा है।

कार मालिक का सुराग नहीं: घटनास्थल पर कार का मालिक नहीं मिला है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। 112 पर मिली थी फायरिंग की सूचना:SHO थाना डिवीजन नंबर 1 के SHO अश्वनी ने बताया हमें कंट्रोल रूम 112 पर सूचना मिली थी कि छावनी मोहल्ला में गोली चली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर हमें कोई गोली का खोल बरामद नहीं हुआ लेकिन एक ग्रैंड i10 निओस कार पूरी तरह टूटी हुई मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है SHO अश्वनी ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अपनी जांच तेज कर दी है। फिलहाल इलाके में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *