वाराणसी के जगतपुर महाविद्यालय में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ‘नारी शक्ति, नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मोनिका सक्सेना रहीं। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राजू सिंह रहे। मुख्य वक्ता मानसी चौरसिया ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चौकी इंचार्ज मोहनसराय देवेंद्र कुमार दूबे, महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सिंह, कांस्टेबल आकांक्षा सिंह, अंजलि पाल और रिताजंली मिश्रा समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 और 1076 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने किसी भी समस्या या आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. रवि पांडेय, डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. शकुंतला सिंह, लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. संजय प्रधान, डॉ. चंद्रशेखर पांडेय, प्रताप सिंह सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

