वार्ड 53 में मतदान का बहिष्कार करने के पोस्टर लगे:बॉलीवुड एक्टर ने 2 वार्ड में प्रचार किया,64 वार्डों के लिए 11 सितंबर को होगी वोटिंग

वार्ड 53 में मतदान का बहिष्कार करने के पोस्टर लगे:बॉलीवुड एक्टर ने 2 वार्ड में प्रचार किया,64 वार्डों के लिए 11 सितंबर को होगी वोटिंग

सीकर में 11 सितंबर को 64 वार्डों के वार्ड पार्षद के लिए होने वाले मतदान से पहले प्रचार लगातार जारी है। प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में सुबह से लेकर रात तक प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। बीती रात सीकर के वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस प्रत्याशी आबिद हसन और वार्ड नंबर 64 में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद शोएब के समर्थन में सभा करने के लिए बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस सीजन 7 में थर्ड पोजिशन पर रहे एजाज खान भी आए। इधर चुनाव के बीच सीकर के वार्ड नंबर 53 में धन्ना दरोगा की ढाणी में सड़क नहीं होने और जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। वार्ड में जगह-जगह मतदान बहिष्कार के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *