दिल्ली-हॉस्टल हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक का अंतिम संस्कार:बनारस के मणिकर्णिका पर पिता ने दी मुखाग्नि, अभिषेक ने बाद आंखे दान की

दिल्ली-हॉस्टल हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक का अंतिम संस्कार:बनारस के मणिकर्णिका पर पिता ने दी मुखाग्नि, अभिषेक ने बाद आंखे दान की

दिल्ली में हुए हादसे में जान गंवाने वाले रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह वाराणसी पहुंचा। पिता एंबुलेंस से शव लेकर वाराणसी पहुंचे। मणिकर्णिका घाट पर अभिषेक का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे की सूचना के बाद दिल्ली पहुंचे परिजनों ने अभिषेक की आंखें दान करने का फैसला लिया। इसके बाद उसकी कार्निया तत्काल दान कर दी गई। अभिषेक दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह परिवार में सबसे छोटा था और माता-पिता के साथ रेणुकूट की हिंडाल्को कॉलोनी में रहता था। उसके पिता हिंडाल्को में क्रेन ऑपरेटर हैं। बड़ा भाई राजस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। इन दिनों अभिषेक की मां अपने गांव गई हुई हैं। आंखों से किसी की जिंदगी रोशन होगी परिजनों के मुताबिक, अभिषेक का शव लेने जब परिवार दिल्ली पहुंचा तो वहीं उसकी आंखें दान करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद उसकी कार्निया दान कराई गई। परिवार का कहना है कि अभिषेक अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी आंखों से किसी जरूरतमंद की जिंदगी में रोशनी आ सकेगी। चंदौली के झांसी गांव का रहने वाला था अभिषेक मूल रूप से चंदौली जिले के झांसी गांव का निवासी था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार सुबह शव वाराणसी लाया गया। यहां मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अभिषेक की मौत से रेणुकूट की हिंडाल्को कॉलोनी और उसके पैतृक गांव में शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *