गाजियाबाद में विधायक को लंगड़ा कहने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान को को पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार एक पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद 2 युवक फरार हो गए। अब पुलिस सलमान को सड़क मार्ग से गाजियाबाद लाया जा रहा है। सलमान के वकील ने पुलिस को मेल भेजकर हिरासत में होने की बात कही है। सलमान पर गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जहां 3 टीमें दबिश दे रहीं थीं। सलमान पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। इसी बीच सोमवार को नाजिया ने एक वीडियो जारी कर उस पर हमला बोला। हाजी सलमान गाजियाबाद के लोनी के गौरी पट्टी का रहने वाला लगभग 30 वर्ष का सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है, जिसके इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स और व्यूज हैं। 2 सितंबर को लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता सुमित सूद पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमें हाजी सलमान और उसके परिवार वालों पर रास्ता रोककर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और लूटपाट का गंभीर आरोप है। पढ़ें पूरी खबर दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला LDA का बुलडोजर:अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी इलाके में हुई करवाई, कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, 8 निर्माण सील लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एलडीए ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 और जोन-7 की टीम ने अभियान चलाकर दुबग्गा के हैयात नगर में बन रहे एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया। वहीं, अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में आठ अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद हैदर और अन्य लोगों की ओर से दुबग्गा थाना क्षेत्र के बरावन कला स्थित हैयात नगर में करीब 200 वर्गमीटर के भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण के लिए एलडीए से मानचित्र भी स्वीकृत नहीं कराया गया था। मामले में विहित न्यायालय की ओर से ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन में सोमवार को प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनाए जा रहे कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया। पढ़ें पूरी खबर तेंदुए के हमले में 9 साल के मासूम की मौत:बहराइच में नल पर पानी पीने गया था बच्चा, परिजनों को मिलेगी सहायता बहराइच के कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के सुजौली इलाके में तेंदुए के हमले में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे बड़खड़िया गांव में हुई। राजवीर रात में घर के पास नल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। स्वर्गीय राजू का बेटा राजवीर नल पर पानी पी रहा था, तभी तेंदुए ने उसे दबोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ राजवीर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण घायल बच्चे को तत्काल सुजौली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने राजवीर की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर
बदायूं में रोडवेज बस ने 3 दोस्तों को रौंदा, मौत; संभल के रहने वाले थे बदायूं में रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। सोमवार रात तीन दोस्त बुआ के घर से लौट रहे थे। तभी 8:30 बजे के करीब मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बेकाबू हो गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को CHC भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों संभल के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर… बरेली हिंसा का मास्टर माइंड तौकीर रजा जेल में ही रहेगा, हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज
बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे मौलाना तौकीर रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मौलाना तौकीर रज़ा खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। तौकीर रज़ा के साथ डॉ. नफीस को भी जमानत देने से कोर्ट ने इंकार कर दिया। 63 याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला 26 मई को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया था। मौलाना तौकीर रज़ा समेत अन्य आरोपियों ने जमानत पाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने सभी मामलों में पक्ष रखा। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने अपना फैसला सुनाया। बरेली में हिंसा भड़काने का कथित मास्टर माइंड मौलाना तौकीर रजा खान फिलहाल फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ बरेली के बारादरी, कोतवाली, कैंट, किला और प्रेम नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दाखिल की थी। उसका तर्क था का राजनैतिक षड़यंत्र के तहत उसे फंसाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

