मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर गैस टैंकर पलटा, रिसाव शुरू:पुलिस ने 2 किमी का इलाका सील किया, मथुरा-कानपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई

मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर गैस टैंकर पलटा, रिसाव शुरू:पुलिस ने 2 किमी का इलाका सील किया, मथुरा-कानपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई

मंगलवार सुबह करीब 3 बजे मैनपुरी-घिरोर रोड पर मथुरा से कानपुर जा रहा गैस का एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आसपास के होटलों और ग्रामीणों को आग न जलाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि जब तक रेस्क्यू टीम काम कर रही है, तब तक कोई भी आग न जलाए। मथुरा और कानपुर से गैस सिलेंडर को सुरक्षित निकालने के लिए टीमें बुलाई गई हैं। पुलिस ने फिलहाल इलाके की नाकाबंदी कर रखी है। टैंकर के आसपास 2 किलोमीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। सीओ सिटी आलोक सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद तुरंत धनाहर पुलिस और मैनपुरी शहर कोतवाली पुलिस ने सिंधिया तिराहे पर बैरिकेडिंग कर दी है। बड़े वाहनों को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक बचाव कार्य पूरा नहीं हो जाता और गैस निकालकर टैंकर को क्रेन से उठाया नहीं जाता, तब तक रास्ता बंद रहेगा। जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *