जात्रा से लौटे युवक ने फांसी लगाकर जान दी:छतरपुर में विवाद के बाद पिता ने डांटकर भगाया था

जात्रा से लौटे युवक ने फांसी लगाकर जान दी:छतरपुर में विवाद के बाद पिता ने डांटकर भगाया था

छतरपुर जिले के चंदला नगर में लवकुशनगर मार्ग पर सोमवार-मंगलवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान बबलू पाल (पिता रतिराम पाल) के रूप में हुई है। उसका घर पाल धर्मशाला के सामने है। युवक का शव उसके घर के पास बने टीन शेड के एंगल से फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार, बबलू पाल अपने पिता रतिराम पाल के साथ नगर की शासकीय सिंचाई कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा की जात्रा में गया था। बताया जा रहा है कि देर रात जात्रा से घर लौटने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। यह घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जात्रा में बबलू का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद उसका अपने पिता से भी विवाद हो गया। पिता ने उसे डांटकर वहां से भगा दिया था। माना जा रहा है कि इसी के बाद उसने यह कदम उठाया। ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता था
मृतक बबलू पाल शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह चंदला थाना प्रभारी उदयभान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही युवक के आत्मघाती कदम के कारणों का सही पता चल पाएगा। परिजनों ने यह भी बताया कि बबलू के पिता ने जात्रा में अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए अर्जी दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *