श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी प्रांगण में रविवार रात विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गापूजा एवं मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष महंथ प्रेम दास महाराज ने की। न्यास समिति की प्रचार समिति के प्रभारी दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी न्यास समिति एवं पूजा समिति के सदस्यों को सौंपी गई है। इसके लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी, ताकि पूजा और मेला परिसर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान ठाकुरबाड़ी प्रांगण आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ नवदुर्गा की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। पूजा के साथ मेले का भी आयोजन होगा। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, सर्कस, जादूगर और मौत का कुआं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा बाहर से आने वाले दुकानदारों की ओर से विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें भी लगाई जाएंगी। । बैठक में न्यास समिति के सचिव संत मुरारी दास, उपाध्यक्ष कृष्णानंद महतो, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, श्री प्रसाद महतो, प्रो. निर्भय यादव, उदय प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार दीपक, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता एवं पंडित मधुकांत झा थे। श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी प्रांगण में रविवार रात विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गापूजा एवं मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता न्यास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष महंथ प्रेम दास महाराज ने की। न्यास समिति की प्रचार समिति के प्रभारी दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी न्यास समिति एवं पूजा समिति के सदस्यों को सौंपी गई है। इसके लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी, ताकि पूजा और मेला परिसर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान ठाकुरबाड़ी प्रांगण आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ नवदुर्गा की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। पूजा के साथ मेले का भी आयोजन होगा। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, सर्कस, जादूगर और मौत का कुआं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा बाहर से आने वाले दुकानदारों की ओर से विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें भी लगाई जाएंगी। । बैठक में न्यास समिति के सचिव संत मुरारी दास, उपाध्यक्ष कृष्णानंद महतो, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, श्री प्रसाद महतो, प्रो. निर्भय यादव, उदय प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार दीपक, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता एवं पंडित मधुकांत झा थे।

