गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में एक 60 साल की महिला की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। महिला की पहचान जैबुन नेसा के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी खेत मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना अमेठी कला गांव में हुई। जैबुन नेसा रोज की तरह अपने खेत में कृषि का काम करने गई थीं। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक ने अपनी फसलों को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर खुले लोहे के तार बिछा रखे थे। इनमें अवैध तरीके से बिजली छोड़ी गई थी। तार के संपर्क में आते ही महिला को लगा तेज झटका महिला को इस बात की जानकारी नहीं थी। काम करते समय जैसे ही उनका हाथ या शरीर तार के संपर्क में आया, उन्हें तेज झटका लगा और मौके पर ही उनकी जान चली गई। शव दूसरी जगह फेंकने का परिजनों ने लगाया आरोप परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी खेत मालिकों ने पुलिस को सूचना देने या मदद करने के बजाय सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने महिला के शव को घटना वाली जगह से उठाकर करीब 300 मीटर दूर दूसरे खेत में फेंक दिया। उनका मकसद मामले को संदिग्ध बनाना और कानूनी कार्रवाई से बचना था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही थावे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की असलियत और दोषियों की भूमिका साफ हो पाएगी। गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में एक 60 साल की महिला की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। महिला की पहचान जैबुन नेसा के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी खेत मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना अमेठी कला गांव में हुई। जैबुन नेसा रोज की तरह अपने खेत में कृषि का काम करने गई थीं। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक ने अपनी फसलों को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर खुले लोहे के तार बिछा रखे थे। इनमें अवैध तरीके से बिजली छोड़ी गई थी। तार के संपर्क में आते ही महिला को लगा तेज झटका महिला को इस बात की जानकारी नहीं थी। काम करते समय जैसे ही उनका हाथ या शरीर तार के संपर्क में आया, उन्हें तेज झटका लगा और मौके पर ही उनकी जान चली गई। शव दूसरी जगह फेंकने का परिजनों ने लगाया आरोप परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी खेत मालिकों ने पुलिस को सूचना देने या मदद करने के बजाय सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने महिला के शव को घटना वाली जगह से उठाकर करीब 300 मीटर दूर दूसरे खेत में फेंक दिया। उनका मकसद मामले को संदिग्ध बनाना और कानूनी कार्रवाई से बचना था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही थावे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की असलियत और दोषियों की भूमिका साफ हो पाएगी।

