सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र में लालबकैया नदी से सोमवार को एक 80 साल के बुजुर्ग का शव मिला। शव जमुआ इलाके में नदी के पानी में तैरता हुआ मिला था। मृतक की पहचान जमुआ निवासी इसराईल मंसूरी (80) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, इसराईल मंसूरी जुम्मा के दिन अपने घर से मवेशियों के लिए चारा लेने निकले थे। इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। जब वे काफी देर तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी हुई तलाश रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी थी। नदी में शव तैरता देख जुटी भीड़ वहीं, सोमवार को जमुआ के पास लालबकैया नदी में लोगों ने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान इसराईल मंसूरी के तौर पर होते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका है कि मवेशियों के लिए चारा लेने के दौरान बुजुर्ग किसी तरह नदी में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई। मौत के बाद गांव में पसरा मातम पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में दुख का माहौल है। सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र में लालबकैया नदी से सोमवार को एक 80 साल के बुजुर्ग का शव मिला। शव जमुआ इलाके में नदी के पानी में तैरता हुआ मिला था। मृतक की पहचान जमुआ निवासी इसराईल मंसूरी (80) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, इसराईल मंसूरी जुम्मा के दिन अपने घर से मवेशियों के लिए चारा लेने निकले थे। इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। जब वे काफी देर तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी हुई तलाश रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी थी। नदी में शव तैरता देख जुटी भीड़ वहीं, सोमवार को जमुआ के पास लालबकैया नदी में लोगों ने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान इसराईल मंसूरी के तौर पर होते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका है कि मवेशियों के लिए चारा लेने के दौरान बुजुर्ग किसी तरह नदी में गिर गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई। मौत के बाद गांव में पसरा मातम पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में दुख का माहौल है।

