छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी स्कूल के लंच ब्रेक में बाहरी लड़के स्कूल पहुंचे और पुरानी रंजिष को लेकर एक छात्र पर चाकू से हमला का दिया। इससे उसके कमरे के नीचे चोट आई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में मामले में पुलिस ने तत्काल तीन आरोपियों को पकड़ लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर में में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चक्रधरनगर में स्कूल के लंच ब्रेक के समय 6-7 बाहरी लड़के स्कूल की दीवार को फांदकर स्कूल अंदर प्रवेश किये और कक्षा 9वीं के 16 वर्षीय छात्र को कक्षा से बाहर बुलाय। दो लड़कों ने छात्र पर चाकू जैसे हथियार से हमला कर वहां से भाग निकले। घटना में छात्र के कमर से नीचे चोट आयी। इसके बाद स्कूल के अन्य छात्रों ने मामले की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी।
तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया
ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में पतासाजी करते हुए छात्र पर हमला करने वाले दोनों लड़कों की पहचान स्पष्ट कर दोनों को पकड़ लिया। जिनसे पूछताछ में उनके साथ मारपीट के लिए साथ आये एक और लड़के को पकड़ा गया है। देर शाम तक तीन नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में तीन नबालिगों ने छात्र के साथ मारपीट करने के अपराध को स्वीकार किया है।
पुरानी रंजिश को लेकर घटना को दिया अंजाम
प्रारंभिक पूछताछ में घायल छात्र के साथ इनकी पूर्व मित्रता और कुछ दिन पहले झगड़ा विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है। घटना में घायल हुए छात्र की स्थिति सामान्य है फिलहाल उसका जिला अस्पताल में ईलाज जारी है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तालाश करते हुए आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

