पाटन में FIR से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन:18 अगस्त को रास्ता रोकने पर दर्ज हुई थी FIR, महिलाएं भी गिरफ्तारी देने पहुंचीं

पाटन में FIR से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन:18 अगस्त को रास्ता रोकने पर दर्ज हुई थी FIR, महिलाएं भी गिरफ्तारी देने पहुंचीं

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शहपुरा में बना रेलवे ओवरब्रिज खराब होने के बाद पाटन क्षेत्र में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। हाईवे का भारी ट्रैफिक पाटन की ओर मोड़ने से हादसों और जाम की समस्या बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। इसी समस्या के विरोध में 18 अगस्त को पाटन के सिविल कोर्ट चौराहे पर ग्रामीणों और किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आंदोलन के मुख्य आयोजक किसान नेता उदयभान सिंह समेत 5 नामजद और 50 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की थी। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं पाटन थाने पहुंच गए। उन्होंने सामूहिक गिरफ्तारी देने की मांग की। महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या देखकर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसान नेता उदयभान सिंह ने पुलिस द्वारा दर्ज FIR को गलत और तानाशाही बताया और कहा कि 18 सितंबर तक खराब ब्रिज को ठीक करके आवागमन शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग और किसान एक बार फिर बड़ा आंदोलन करेंगे। मामले पर एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को कानून और प्रक्रिया की जानकारी दे दी गई है। पुलिस प्रशासन आगे की सभी कानूनी कार्रवाई नियमों के हिसाब से और निष्पक्ष तरीके से करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *