जनता मार्केट के व्यापारियों की बैठक में नई इकाई बनी:रमेश कुमार सिंह अध्यक्ष, अनुज वर्मा वरिष्ठ महामंत्री और सत्यनारायण तिवारी महामंत्री बने

जनता मार्केट के व्यापारियों की बैठक में नई इकाई बनी:रमेश कुमार सिंह अध्यक्ष, अनुज वर्मा वरिष्ठ महामंत्री और सत्यनारायण तिवारी महामंत्री बने

लखनऊ के अयोध्या रोड पर स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में जनता मार्केट, मलिक टिंबर चौराहा, गोमतीनगर के व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों ने संगठन की नई इकाई बनाई। इसमें रमेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुज कुमार वर्मा को वरिष्ठ महामंत्री और सत्यनारायण तिवारी को महामंत्री चुना गया। इन लोगों कों मिली नई जिम्मेदारी नरेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, गिरीश कुमार सिंह को मंत्री और कुलदीप वर्मा को संयुक्त मंत्री बनाया गया। राम गुप्ता और मोहम्मद सैफ को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। शंकरी लाल पटवा को संरक्षक चुना गया। अजय कुमार शुक्ला, पुष्पा साहू, रवि चंद उमराव, मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद शमशुल और माला गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। व्यापारी समाज का मजबूत वर्ग है। सरकार के राजस्व में व्यापारियों का बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल हर व्यापारी के हितों की रक्षा के लिए काम करता है। गोमतीनगर में शपथ ग्रहण समारोह होगा संजय गुप्ता ने कहा कि एक मजबूत संगठन के जरिए ही व्यापारियों की समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील की। गुप्ता ने यह भी कहा कि व्यापार के साथ-साथ व्यापारियों को दूसरे सामाजिक और व्यावसायिक मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए। नई इकाई के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही जनता मार्केट, गोमतीनगर में नई इकाई का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *