राजस्थान निकाय चुनाव में बड़ा फर्जीवाड़ा! एक ही प्रत्याशी का 3 जगह नाम, नामांकन रद्द कर FIR की मांग

राजस्थान निकाय चुनाव में बड़ा फर्जीवाड़ा! एक ही प्रत्याशी का 3 जगह नाम, नामांकन रद्द कर FIR की मांग

सांचौर. नगर पालिका चुनाव के वार्ड संख्या 18 में उस समय चुनावी माहौल गरमा गया, जब एक प्रत्याशी पर 3 अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में नाम होने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे नामांकन दाखिल करने का आरोप सामने आया। इस खुलासे के बाद निर्वाचन विभाग और स्थानीय प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

मामले को लेकर प्रत्याशी केसाराम ने रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) को शिकायत पत्र सौंपकर सनसनी फैला दी। शिकायत के अनुसार प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार का नाम एक नहीं, बल्कि 3 अलग-अलग क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज पाया बताया।

शिकायत में बताया कि उसका नाम सांचौर नगर पालिका (वार्ड 35) भाग संख्या 1, क्रमांक 981 और ग्राम पंचायत पहाड़पुरा (वार्ड 9) पैतृक गांव अगर की सूची में क्रमांक 159 पर दर्ज है। वहीं विधानसभा क्षेत्र भाग संख्या 338 क्रम संख्या 1029 नर्मदा कॉलोनी में भी नाम दर्ज है।

नामांकन रद्द करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग

प्रार्थी केसाराम ने एसडीएम से गुहार लगाई है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले प्रत्याशी का नामांकन तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। साथ ही, फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

voter list
एक प्रत्याशी का तीन जगहों की मतदाता सूची में नाम

इन्होंने कहा

“मामले के बारे में जानकारी मिली है। किसी भी प्रत्याशी का एक से अधिक जगह वोटर लिस्ट में नाम की समस्या बड़े स्तर पर है। कोई भी प्रत्याशी चुनाव जहां से लड़ रहा है वहां नाम होना जरूरी है। बाकी जिसका एक से अधिक जगह नाम है तो उसको सुधारने का काम निर्वाचन विभाग करेगा। एसआईआर पर काम चल रहा है।”

— दुदाराम हुडा, रिटर्निंग अधिकारी, सांचौर

“प्रत्याशी नरेंद्र कुमार की ओर से नामांकन पत्र में दिए गए विवरण में झूठा शपथ पत्र देकर तथ्य को छिपाया गया, जिसकी आपत्ति मेरे द्वारा 1 सितम्बर को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दी गई। जिसमें तीन जगह मतदाता सूची में नाम है। रिटर्निंग अधिकारी को आपत्ति के साक्ष्य मेरे द्वारा प्रस्तुत करने के बावजूद भी संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जो की विधि विरुद्ध है जिसमें कार्यवाही का प्रावधान होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।”

— केसाराम, प्रत्याशी, वार्ड संख्या 18

“ग्राम पंचायत में मेरा नाम था, जिसको हटवा दिया गया है। जिसकी स्लीप मेरे पास है, अगर सूची से नहीं हटा है तो यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है।”

— नरेंद्र कुमार, प्रत्याशी वार्ड संख्या 18

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *