Aadhaar Card Photo Update: क्या ऐप से बदल सकती है फोटो? जानिए UIDAI का सही Process

Aadhaar Card Photo Update: क्या ऐप से बदल सकती है फोटो? जानिए UIDAI का सही Process
आधार कार्ड सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। समय-समय पर हम सभी आधार कार्ड में कुछ न कुछ बदलाव करवाते रहते हैं। कोई नाम चेंज करवाता है, तो कुछ एड्रेस में बदलावा करवाते हैं या फिर जन्मतिथि में सुधार करवाते हैं। 
हालांकि, आधार कार्ड की फोटो चेंज करवाना बेहद जरुरी माना जाता है। लोग आधार कार्ड की पुरानी फोटो बदलवाते हैं, लेकिन आप आधार की फोटो को कैसे बदलवा सकते हैं? चलिए आपको बताते हैं आधार की फोटो बदलवाने का तरीका क्या है?….
क्या एप से अपडेट करवा सकते हैं आधार की फोटो?
 – बिल्कुल नहीं, आधार की एप से आप आधार की फोटो अपडेट नहीं करा सकते हैं।
 – असल में यूआईडीएआई द्वारा आधार की नई एप में इस प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी है।
 – वहीं, पुरानी एप में भी फोटो अपडेट करने का फीचर नहीं दिया गया था।
एप से क्यों अपडेट नहीं कर सकते आधार की फोटो?
 – असल में फोटो बदलवाने के लिए बायोमेट्रिक होना बेहद जरुरी है यानी फिंगरप्रिंट, आईरिस आदि और ये सब आधार सेंटर पर ही होता है।
 – इसके अलावा, सबसे बड़ा कारण है धोखाधड़ी से बचना।
 – पहचान की सुरक्षा सुनिश्चिच करने के लिए आधार के एप पर फोटो बदलने की सुविधा दी नहीं गई है।
कैसे बदलवाएं आधार की फोटो?
 स्टेप 1
 – इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट लेना काफी जरुरी है।
 – अब  यूआईडीएआई की इस ऑफिशियल वेबसाइट bookappointment.uidai.gov.in से या एप से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
 – फिर आपको अपॉइंटमेंट वाली तारीख और समय पर आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
स्टेप 2
 – अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर टोकन नंबर लें और आधार दिखाकर अपना सत्यापन करवाएं।
 – फिर अपनी बारी आने पर जाएं, यहां पर आपके बायोमैट्रिक लिए जाते हैं और फिर आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी।
 – इसके बाद फीस लेकर आपकी नई फोटो अपडेट हो जाएगी, जो कुछ दिनों आधार पर आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *