यमुनानगर के युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी:साढ़े पांच माह बाद चंडीगढ़ के इमिग्रेशन सेंटर का संचालक गिरफ्तार, 11 लाख ठगे

यमुनानगर के युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी:साढ़े पांच माह बाद चंडीगढ़ के इमिग्रेशन सेंटर का संचालक गिरफ्तार, 11 लाख ठगे

विदेश भेजकर रोजगार दिलाने का झांसा देकर यमुनाानगर की थापर कॉलोनी निवासी युवक से साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-9 निवासी गौरव कटारिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) स्थित एससीओ-16 में नव इमिग्रेशन के नाम से सेंटर चलाता था। मामले में पुलिस ने 20 मार्च को केस दर्ज किया था, जिसके करीब साढ़े पांच माह बाद आरोपी गौरव कटारिया को गिरफ्तार किया। रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था युवक थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि थापर कॉलोनी निवासी मोहनलाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक उसका बेटा अंशुल पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि गौरव कटारिया और गौरव शर्मा लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। इसके बाद मोहनलाल अपने बेटे अंशुल के साथ दोनों आरोपियों से मिला। आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे पहले भी कई लोगों को विदेश भेज चुके हैं और अंशुल को भी विदेश भेजकर वहां रोजगार दिलवा देंगे। उनकी बातों में आकर परिवार ने आरोपियों को अलग-अलग समय पर कुल 11.50 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद भी नहीं लगाया वीजा शिकायत के अनुसार, रुपये लेने के बाद काफी समय बीत गया, लेकिन अंशुल का वीजा नहीं लगवाया गया। परिवार ने जब आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मोहनलाल ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब एक आरोपी गौरव कटारिया को गिरफ्तार कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *