बक्सर में डीएसपी की सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार:बुजुर्ग को बचाने में टेंपो से टकराई; टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, साइकिल सवार गंभीर

बक्सर में डीएसपी की सरकारी गाड़ी हादसे का शिकार:बुजुर्ग को बचाने में टेंपो से टकराई; टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, साइकिल सवार गंभीर

बक्सर के धरहरा के पास फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक हादसा हो गया। डुमरांव के प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बक्सर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार सिंह की सरकारी गाड़ी सड़क किनारे खड़े पानी के टेंपो से टकरा गई। यह हादसा एक साइकिल सवार वृद्ध को बचाने की कोशिश में हुआ। इस दुर्घटना में डीएसपी की गाड़ी और टेंपो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति साइकिल से अचानक फोरलेन सड़क पार करने लगा। उसी समय सामने से साइबर पुलिस उपाधीक्षक की सरकारी गाड़ी आ रही थी। वृद्ध को अचानक सड़क पर आता देख चालक ने उन्हें बचाने के लिए गाड़ी को दूसरी तरफ मोड़ा। इसी दौरान गाड़ी सड़क किनारे खड़े पानी के टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ। दूध लेने गया था टेंपो चालक, सड़क पर बिखर गईं पानी की बोतलें जानकारी के अनुसार, पानी से भरा टेंपो सड़क किनारे खड़ा था। उसका चालक पप्पू पानी वाला पास की दुकान से दूध लेने गया था। इसी बीच यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद टेंपो में रखी पानी की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डीएसपी की सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। घायल वृद्ध के सिर और हाथ में गंभीर चोट हादसे में घायल वृद्ध के सिर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात को सामान्य कराया। टेंपो मालिक पप्पू पानी वाला ने बताया कि वह पानी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता है। उसने कहा कि वह अपना टेंपो सड़क किनारे खड़ा कर थोड़ी दूर दूध लेने गया था। वापस लौटने पर देखा कि उसके टेंपो में जोरदार टक्कर लगी है। टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पानी की बोतलें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। डीएसपी ने टेंपो मालिक को दिया मरम्मत का आश्वासन हादसे के बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार सिंह ने टेंपो मालिक को आश्वासन दिया कि वह अपने वाहन की मरम्मत करा लें, उसका खर्च वह स्वयं देंगे। इस घटना में साइबर पुलिस उपाधीक्षक, उनके वाहन में सवार पुलिसकर्मी और टेंपो मालिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे में सबसे अधिक चिंता वृद्ध की चोट को लेकर है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बक्सर के धरहरा के पास फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक हादसा हो गया। डुमरांव के प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बक्सर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार सिंह की सरकारी गाड़ी सड़क किनारे खड़े पानी के टेंपो से टकरा गई। यह हादसा एक साइकिल सवार वृद्ध को बचाने की कोशिश में हुआ। इस दुर्घटना में डीएसपी की गाड़ी और टेंपो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति साइकिल से अचानक फोरलेन सड़क पार करने लगा। उसी समय सामने से साइबर पुलिस उपाधीक्षक की सरकारी गाड़ी आ रही थी। वृद्ध को अचानक सड़क पर आता देख चालक ने उन्हें बचाने के लिए गाड़ी को दूसरी तरफ मोड़ा। इसी दौरान गाड़ी सड़क किनारे खड़े पानी के टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ। दूध लेने गया था टेंपो चालक, सड़क पर बिखर गईं पानी की बोतलें जानकारी के अनुसार, पानी से भरा टेंपो सड़क किनारे खड़ा था। उसका चालक पप्पू पानी वाला पास की दुकान से दूध लेने गया था। इसी बीच यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद टेंपो में रखी पानी की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डीएसपी की सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। घायल वृद्ध के सिर और हाथ में गंभीर चोट हादसे में घायल वृद्ध के सिर और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात को सामान्य कराया। टेंपो मालिक पप्पू पानी वाला ने बताया कि वह पानी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता है। उसने कहा कि वह अपना टेंपो सड़क किनारे खड़ा कर थोड़ी दूर दूध लेने गया था। वापस लौटने पर देखा कि उसके टेंपो में जोरदार टक्कर लगी है। टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पानी की बोतलें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। डीएसपी ने टेंपो मालिक को दिया मरम्मत का आश्वासन हादसे के बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार सिंह ने टेंपो मालिक को आश्वासन दिया कि वह अपने वाहन की मरम्मत करा लें, उसका खर्च वह स्वयं देंगे। इस घटना में साइबर पुलिस उपाधीक्षक, उनके वाहन में सवार पुलिसकर्मी और टेंपो मालिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे में सबसे अधिक चिंता वृद्ध की चोट को लेकर है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *